मांगों को ले आशा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन
ताजपुर में बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ ने हड़ताल के अंतिम दिन प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों के समर्थन में जुलूस निकाला। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की...

ताजपुर। ताजपुर में राज्यस्तरीय हड़ताल के 5वें व अंतिम दिन शनिवार को बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोपगुट-ऐक्टू) के झंडे, बैनर एवं मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां तले आशा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रखंड के कोठिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इधर ताजपुर अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल सभा की। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सविता कुमारी एवं संचालन प्रखंड सचिव कुमारी रंजू ने किया। इसमें स्कीम वर्कर्स के जिला प्रभारी महेश कुमार, आशा संघ के प्रखंड संरक्षक सह भाकपा-माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि भी मौजूद रहे।
मौके पर रिजवाना खातुन, बबिता कुमारी, अनीता कुमारी, शिव कुमारी, रेखा कुमारी, पुनम कुमारी, मुनचुन सिंहा, पुनम गुप्ता, सुनिता सिन्हा, रीता राय, पिंकी कुमारी, ललीता कुमारी, रेणु कुमारी, प्रिति कुमारी, शोभा कुमारी, संगीता कुमारी, अर्पणा कुमारी, पुनम कुमारी, आभा कुमार, शीला कुमारी आदि मौजूद थीं। पूसा में आशा कार्यकर्ता एवं फैसिलिटेटरों ने शनिवार को अपना आंदोलन जारी रखते हुए अनुमंडलीय अस्पताल एवं पीएचसी में विरोध प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान आंदोलनकारियों अपनी मांगो के समर्थन में नारेबाजी की। हड़ताल के आखिरी दिन भी आशा कार्यकर्ताओं के आंदोलन का असर रहा। इस दौरान आशा संघ की प्रखंड अध्यक्ष कल्पना सिन्हा की अध्यक्षता व प्रखंड सचिव उषा कुमारी के संचालन में सभा आयोजित की गई। इसमें आशा संघ के मुख्य संरक्षक भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार भी मौजूद थे। मौके पर निर्मला कुमारी,बबिता कुमारी,पूनम कुमारी,अर्चना झा,शांति देवी,अनिता देवी,कुमारी सीमा,,रेखा कुमारी,ललिता देवी,इंद्रा कुमारी, सुशीला देवी,कुमारी अनुराधा आदि मौजूद थीं। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें गर्भवती महिलाओं की देखभाल, प्रसव कार्य के दौरान जच्चा बच्चा के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना पड़ता है। इस मामले में कभी दिन तो कभी रात में भी प्रसूति महिलाओं को अपनी निगरानी में अस्पताल ले जाना पड़ता है। इसके अलावे नियमित टीकाकरण, स्वास्थ्य जागरूकता, विशेष अभियान आदि कार्यों में भी जिम्मेवारी निभानी पड़ती है। उनके कार्यों को देखते हुए सम्मानजनक राशि एवं अन्य सुविधाएं मिलनी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।