भूमिहीनों को जमीन के लिए एक लाख देंगे: सरावगी
समस्तीपुर में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने बताया कि सूबे में विशेष भूमि सर्वेक्षण चल रहा है। 31 मार्च तक ऑनलाइन या ऑफलाइन जानकारी जमा करने का समय था, लेकिन पोर्टल अभी भी खुला है।...

समस्तीपुर। राजस्व और भूमि सुधार विभाग आमलोगों से जुड़ा हुआ है। सूबे में विषेश भुमि सर्वेक्षण चल रहा है जिसमें ऑनलाइन जानकारी स्वघोषित वंशावली अन्य उपलब्ध कागजात लिया जा रहा है। 31मार्च तक ऑनलाइन या आफलाइन जमा करना था। लेकिन पोर्टल अभी भी चल रहा है इसे जमा कर सकते है। उक्त बातें राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि दाखिल खारिज या अन्य कार्यों करने के सभी पदाधिकारी और कर्मचारी इस कार्य को कर रहे है। इसके लिए सामान्य मामले को 35 दिन और असमान्य मामले का निपटारा 75 दिन में करने का दिशा नर्दिेश है उन्होंने कहा कि भूमिहीन लोगों को आवास के लिए जमीन नहीं उपलब्ध होने मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत एक लाख रुपए दिए जाने की जानकारी दिया। वहीं उन्होंने ने कहा कि पूरे बिहार में एक लाख चौबीस हजार भूमिहीन को चन्हिति किया गया है। उसमें सुधार कर लोगों इसका लाभ दिया जाएगा। मौके पर भाजपा समस्तीपुर उत्तरी के जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, दक्षिणी के शशिधर झा, एमएलसी डॉ तरूण कुमार चौधरी, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र पासवान, भाजपा नेता राष्ट्रीय परिषद सदस्य राम सुमिरन सिंह, प्रो विजय कुमार शर्मा, शशिकांत आनंद मुकेश कुमार सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।