Empowering Women Successful Mahila Samvad Event Held in Kamraun Panchayat कमरांव पंचायत में महिला संवाद का हुआ आयोजन, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsEmpowering Women Successful Mahila Samvad Event Held in Kamraun Panchayat

कमरांव पंचायत में महिला संवाद का हुआ आयोजन

दलसिंहसराय में कमरांव पंचायत भवन में शक्ति जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद का आयोजन किया गया। दो सौ से अधिक जीविका दीदियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं पर वीडियो दिखाए गए और...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरFri, 18 April 2025 11:36 PM
share Share
Follow Us on
कमरांव पंचायत में महिला संवाद का हुआ आयोजन

दलसिंहसराय। महिला संवाद का आयोजन कमरांव पंचायत भवन में शुक्रवार को शक्ति जीविका महिला ग्राम संगठन के तत्वावधान में किया गया। जिसमें दो सौ से अधिक जीविका दीदी के साथ गैर जीविका दीदी ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में वीडियो दिखाकर सरकार के विभिन्न योजनाओ के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान सरकार की योजनाओं का लाभ लेनेवाली दस जीविका दीदियों ने अपने अनुभव भी साझा किये। इसके बाद उपस्थित दीदियों से सरकार से अपेक्षाओं से सम्बंधित फार्मेट भी भरवाया गया। इस अवसर पर जीविका के बीपीएम ओम प्रकाश भारती, सीसी संजीत कुमार, एसी प्रभाकर चौधरी सहित जीविका कर्मी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।