Heroic Snake Rescuer Dies After Snake Bite in Morwa सांप को पकड़ने के दौरान डसने से जय की हुई मौत, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsHeroic Snake Rescuer Dies After Snake Bite in Morwa

सांप को पकड़ने के दौरान डसने से जय की हुई मौत

मोरवा के हरपुर भिंडी वार्ड 3 निवासी जय कुमार सहनी (40) की एक विषैले सांप के काटने से मौत हो गई। वे पिछले पांच वर्षों से सांपों का रेस्क्यू कर लोगों की जान बचाते थे। उनकी मौत से क्षेत्र में शोक की लहर...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSat, 3 May 2025 12:33 AM
share Share
Follow Us on
सांप को पकड़ने के दौरान डसने से जय की हुई मौत

मोरवा, निस। ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर भिंडी वार्ड 3 निवासी शिव लगन सहनी के पुत्र जय कुमार सहनी (40) की गुरुवार को एक विषैले सांप के काटने से मौत हो गई। जय कुमार सहनी पिछले करीब पांच वर्षों से सांपों का रेस्क्यू कर लोगों की जान बचाने का काम कर रहे थे। उन्हें जिलेभर में ‘सांपों का मसीहा कहा जाता था। सोशल मीडिया पर उनके की तरफ से सांप पकड़ने के वीडियो काफी चर्चित रहते थे। उनकी मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। उन्होंने अब तक दो हजार से अधिक सांपों का रेस्क्यू किया था और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा था।

यही नही बगक के जिलों से भी सापो के रेस्क्यू करने के लिए उनको बुलाया जाता था। गुरुवार को उन्हें पास के गांव से फोन आया, जहां एक विषैला सांप देखा गया था। सांप ने उनके दाहिने हाथ के अंगूठे में काट लिया। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टर संतोष कुमार ने बताया कि जब तक जय कुमार सहनी को सदर अस्पताल लाया गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। जहर पूरे शरीर में फैल चुका था और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। बताया गया है कि जय सहनी की शादी करीब 13 साल पहले हुई थी और उनके दो छोटे बेटे हैं। जय के पिता शिवलगन सहनी ने बताया कि जय को बचपन से ही जानवरों से लगाव था और उसने बिना किसी ट्रेनिंग के यह काम सीखा था। वह घंटों सांपों को पकड़ने और उन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के काम में लगा रहता था। सर्पदंश के कारण युवक की मौत मौत से संपूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है। विधायक रणविजय साहू, पूर्व विधायक विद्यासागर सिंह निषाद, रामचंद्र सिंह निषाद, पूर्व मंत्री वैद्यनाथ सहनी, मुखिया प्रतिनिधि पंकज कुमार, पूर्व मुखिया सुरेन्द्र राय अटल, रंभा कुमारी, वीआईपी महिला जिला अध्यक्ष पुष्पा साहनी, मुकेश कुमार सहनी ने शोकाकुल परिजनों से मिल कर शोक संवेदना प्रकट की है। विधायक रणविजय साहू के द्वारा अपेक्षित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया है। इस घटना से संपूर्ण क्षेत्र शोक व्याप्त है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।