Celebration of Lord Parshuram s Birth Anniversary at Baba Garibnath Temple in Muzaffarpur बाबा गरीबनाथ मंदिर में मना भगवान परशुराम का जन्मोत्सव, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsCelebration of Lord Parshuram s Birth Anniversary at Baba Garibnath Temple in Muzaffarpur

बाबा गरीबनाथ मंदिर में मना भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर में गरीब जनशक्ति पार्टी द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। पंडित जितेन्द्र कुमार मिश्र ने भगवान परशुराम की जीवनी पर प्रकाश डाला और प्रधान पुजारी पंडित विनय...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSat, 3 May 2025 12:35 AM
share Share
Follow Us on
बाबा गरीबनाथ मंदिर में मना भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाबा गरीबनाथ मंदिर में शुक्रवार को गरीब जनशक्ति पार्टी की ओर से भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में परशुराम सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित जितेन्द्र कुमार मिश्र ने भगवान परशुराम की जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि भगवान परशुराम शास्त्र के ज्ञाता के साथ-साथ बलवान भी थे। जन्मोत्सव में गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने भगवान परशुराम की जीवनी को विस्तार से बताया। मौके पर अशोक झा, शंभूनाथ नाथ चौबे, मुरारी तिवारी, पंडित माणिक लाल पांडे, ओमप्रकाश झा, सूर्यमणि मिश्रा, ओमप्रकाश तिवारी, सुरेंद्र ठाकुर, प्रो. सर्वश झा, धनंजय पांडे, चंदन ठाकुर, तेज नारायण झा, महंत पवन दास आदि थे।

संचालन केके वत्स ने किया। परशुराम झा ने सरकार से मांग की कि भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर सरकारी अवकाश घोषित किया जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।