आपसी भाईचारा का प्रतीक है होली
रोसड़ा के ढरहा में भाजपा नेता वैभव रंजन के संयोजन में होली मिलन सह सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। एनडीए कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।...
Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरThu, 13 March 2025 10:15 PM

रोसड़ा। प्रखंड के ढ़रहा में होली मिलन सह सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। भाजपा नेता वैभव रंजन के संयोजन में आयोजित होली मिलन सह सांस्कृतिक संध्या में जुटे एनडीए कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए और एक-दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर प्रताप सिंह ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारा का प्रतीक है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।