Blood Donation Camp Organized by Indian Red Cross Society in Deoghar रक्तदान शिविर में कुल 72 यूनिट रक्त संग्रह , Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsBlood Donation Camp Organized by Indian Red Cross Society in Deoghar

रक्तदान शिविर में कुल 72 यूनिट रक्त संग्रह

देवघर में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। 2021 से ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स मुहिम के...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरMon, 5 May 2025 03:36 AM
share Share
Follow Us on
रक्तदान शिविर में कुल 72 यूनिट रक्त संग्रह

देवघर। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा द्वारा चलाए जा रहे बहुआयामी मुहिम ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स के तहत रविवार को पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग के नेतृत्व में वायरे इन देवघर में देवघर पुलिस देवघर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन एसपी देवघर, एसडीपीओ, डीएसपी सीसीआर देवघर, डीएसपी मुख्यालय, सार्जेंट मेजर, रेडक्रॉस चेयरमैन जितेश राजपाल, वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल, सचिव निरंजन कुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य देवनंदन झा, महेश कुमार, अभिषेक नेवर, राकेश कर्म्हे, श्वेता शर्मा द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। उसके बाद सभी अतिथियों को रेडक्रॉस द्वारा पौधा प्रदान कर कृतज्ञता जाहिर किया गया।

मौके पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर के चेयरमैन जितेश राजपाल ने कहा की रक्तदान मानव जीवन के पोषण के लिए संजीवनी समान है। हमारे रक्तदान की हर बूंद अपेक्षित व्यक्ति को जीवन देने का सामर्थ्य रखता है। वर्ष 2021 से ब्लड डोनेशन ऑन व्हील कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के द्वारा भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के दिशा निर्देशन में 70 से अधिक संस्थाओं के समन्वय में 2200 यूनिट से अधिक रक्तदान किया जा चुका है। प्रतिदिन रेडक्रॉस के पहल पर तीन से चार यूनिट रक्तदान किया जा रहा है। यह कार्यक्रम निश्चित रूप से सभी संगठनों, रक्तदाताओं व युवाओं को प्रेरित करेगा। मौके पर पुलिस पदाधिकारियों व रेडक्रॉस के पदाधिकारियों ने रक्तदान महादान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सफल बनाने में एसपी देवघर अजीत पीटर डुंगडुंग सहित पुलिस पदाधिकारियों में वेंकटेश कुमार, लक्ष्मण प्रसाद, माईकल कोड़ा, राजा मित्रा, सहदेव प्रसाद, अनिल कुमार, वंदना हांसदा, रोशन मरांडी, जगेश्वर टोपनो, पुष्कर कुमार, श्याम बिहारी, दीपक कुमार साहा, प्रियरंजन कुमार व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा के कार्यकारिणी सदस्य देवनंदन झा, अभिषेक नेवर, महेश कुमार, राकेश कर्म्हे, नितेश बथवाल, आजीवन सदस्य श्वेता शर्मा, ज्योति कुमारी, रेडक्रॉस यूथ विंग से साक्षी वर्मा, सिद्धि वर्मा, सोनल वर्मा, सृष्टि वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।