खेल के रंग बिहार के संग नारे के साथ किया स्वागत
समस्तीपुर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के लिए मशाल गौरव यात्रा कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। डीएम रोशन कुशवाहा ने यात्रा का स्वागत किया। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं को खेल के क्षेत्र में प्रेरित करना और...

समस्तीपुर। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 को लेकर मशाल गौरव यात्रा गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। जहां इसका स्वागत डीएम रोशन कुशवाहा ने किया। मशाल गौरव यात्रा का नेतृत्व कर रहे टीम लीडर नरेंद्र कुमार व जिला खेल पदाधिकारी आकाश ने खेलो इंडिया के वास्तविक मशाल के प्रतिरूप को डीएम को हस्तगत कराते हुए समस्तीपुर के युवाओं को प्रेरित करने तथा खेल के क्षेत्र में उन्हें मुख्य धारा में लाने के निमित जन जागरूकता अभियान के सहभागी बनने का संदेश दिया। इससे पूर्व गौरव यात्रा रथ शहर के पटेल मैदान पहुंचा जहां पांच सौ से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं एवं खेल संघ के खिलाड़ियों ने खेल के रंग बिहार के संग नारे के साथ भव्य स्वागत किया। जहां बच्चों ने अपने जीवन में खेल को शामिल करने का शपथ लिया। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि खेलो इंडिया मशाल गौरव यात्रा प्रचार रथ नगर परिषद परक्षिेत्र के विभन्नि स्थान पर भ्रमण करते हुए जन जागरूकता का संदेश देगी और शुक्रवार की सुबह दरभंगा रवाना होगी। खेल पदाधिकाराी ने बताया कि बिहार पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी कर रहा है, जो बिहार के लिए बहुत गर्व की बात है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इसी संदर्भ में मशाल गौरव यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एलइडी स्क्रीन और जागरूकता के लिए ऑडियो वीडियो प्रचार-प्रसार के संसाधनों से युक्त रथ खेलो इंडिया के वास्तविक मशाल के प्रतिरूप के साथ बिहार के सभी जिलों में जायेंगे। यह यात्रा 15 अप्रैल से दो मई जारी रहेगी और दो मई की शाम तक रथ पटना लौट जायेंगी। चार मई को पाटलिपुत्र खेल परिसर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मशाल को प्रज्वलित कर करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।