भाकपा माले व खेग्रामस कार्यकर्ताओं ने की सभा
ताजपुर में भाकपा माले और खेग्रामस के कार्यकर्ताओं ने आम हड़ताल की तैयारी को लेकर सभा का आयोजन किया। 20 मई को होने वाली देशव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए उपस्थित लोगों से व्यापक भागीदारी की अपील की...

ताजपुर। स्थानीय जनता मैदान में भाकपा माले व खेग्रामस के कार्यकर्ताओं ने सभा का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता ने की। संचालन माले सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। सभा में संयुक्त श्रमिक संगठन, संयुक्त किसान मोर्चा, संयुक्त खेत मजदूरों सहित अन्य सेवा संगठनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर 20 मई को देशव्यापी आम हड़ताल को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने को लेकर विशेष चर्चा की गई। अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने उपस्थित लोगों से बड़ी भागीदारी के साथ आम हड़ताल को सफल बनाने की अपील की। सभा को जनक राम, प्यारेलाल दास, मनोहर कुमार, मो. कयूम बिन्देश्वर राय, ननकी सहनी, अनोज पासवान, सुनील महतो आदि ने संबोधित किया।
भाकपा माले की बैठक में सम्मेलन की तैयारी पर विचार वारिसनगर। प्रखंड के पुरनाही पंचायत के महुदा गांव में मंगलवार को भाकपा माले पंचायत कमिटी की बैठक हुई। अध्यक्षता चंद्रबली पासवान व संचालन प्रदीप पासवान ने किया। पर्यवेक्षण भाकपा माले प्रखंड सचिव रामचंद्र पासवान ने किया। इसमें अनुरक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार कुशवाहा, चंदेश्वर राय, देवेंद्र ठाकुर आदि थे। बैठक में 29 मई को प्रखंड सम्मेलन करने, 20 मई 25 को ट्रेड यूनियन की हड़ताल को सफल बनाने व 22 मई 25 को रामदेव वर्मा की पुण्य तिथि मनाने पर विचार विमर्श किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।