Visit of DCLR Savita Kumari to Moti Farming in Shivnathpur Village डीसीएलआर ने मोती की खेती देखी, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsVisit of DCLR Savita Kumari to Moti Farming in Shivnathpur Village

डीसीएलआर ने मोती की खेती देखी

विभूतिपुर के शिवनाथपुर गांव में डीसीएलआर सह आरओ सविता कुमारी मोती की खेती का निरीक्षण करने पहुंचीं। उन्होंने किसान रामनाथ सिंह से मोती उत्पादन की जानकारी ली और नर्सरी में पौधों का अवलोकन किया। इस अवसर...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरWed, 23 April 2025 05:15 AM
share Share
Follow Us on
डीसीएलआर ने मोती की खेती देखी

विभूतिपुर। प्रखंड के शिवनाथपुर गांव में मोती की खेती देखने दलसिंहसराय के डीसीएलआर सह विभूतिपुर विधानसभा के आरओ सविता कुमारी पहुंचे। उन्होंने यहां मोती की खेती देखी और बागवानी का भी निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मोती उत्पादक किसान रामनाथ सिंह से मोती उत्पादन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने नर्सरी में लगे पौधों का भी अवलोकन करते हुए किसान से इसकी जानकारी ली। इस दौरान मोती उत्पादक किसान रामनाथ सिंह ने उन्हें पौधा और उत्पादित एक मोती देकर सम्मानित किया। मौके पर पूर्व प्रखंड आत्मा सदस्य मनोज कुमार भी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।