पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने बनायी रंगोली
पूसा के उमवि, कुबौलीराम में मंगलवार को वश्वि पृथ्वी दिवस मनाया गया। स्कूली बच्चों ने रंगोली और पेंटिंग के माध्यम से जागरूकता फैलाई। इको क्लब के सदस्यों ने प्रदूषण कम करने और पौधारोपण का संकल्प लिया।...

पूसा। प्रखंड के उमवि, कुबौलीराम में मंगलवार को वश्वि पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया। एचएम संतोष कुमार की अध्यक्षता एवं शक्षिक सूर्य प्रकाश के मार्गदर्शन में स्कूली बच्चों ने रंगोली, पेंटिंग आदि के माध्यम से जागरूकता लाने का प्रयास किया। इको क्लब के सदस्यों ने पर्यावरण को बेहतर बनाने,प्रदूषण न फैलाने और पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया। शक्षिक सूर्य प्रकाश ने कहा कि प्रदूषण के कारण बढ़ता ग्लोबल वार्मिंग पूरे वश्वि के लिए खतरे का संकेत है। पृथ्वी का संतुलन बिगड़ना सभी के लिए एक बड़ी समस्या है। इस दौरान इको क्लब के सदस्यो ने पौधारोपण भी किया गया। इधर राउमवि कन्या वष्णिुपुर बथुआ में एचएम बन्दिेश्वर साह के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण,जल के बचाव और प्रदूषण से होने वाली हानियों के बारे में बताया गया।
महिला संवाद कार्यक्रम में मिली जानकारी
वारिसनगर। प्रखंड के लखनपट्टी पंचायत के नारी शक्ति ग्राम संगठन व गोही पंचायत के उत्सव ग्राम संगठन की जीविका दीदी ने मंगलवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें प्रखंड परियोजना प्रबंधक सुशील कुमार मश्रि, समन्वयक इम्तियाज अहमद एवं जीविका दीदी मौजूद थी। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की वस्तिारपूर्वक जानकारी दी गई। एलईडी वाहन के माध्यम से महिलाओं के उत्थान पर वस्तिार से चर्चा की गयी। साथ ही राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़ी जानकारी के लिये पंपलेट भी बांटे गये।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।