महिला अपनी बाल गैर पुरूष से छुआती है तो उसके पति की आयु होती है क्षीण
राजपुर में शुक्रवार को आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण ज्ञान महायज्ञ के छठवें दिन, संत यतिराज श्री सुंदर राज स्वामी जी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के साथ होना जीवन की विजय है। धर्म के प्रति विश्वास रखने...

राजपुर, एक संवाददाता। जिसके जीवन का सारथी श्री कृष्ण हों, वह डूब नहीं सकता। भगवान कहते हैं, मैं निष्पक्ष हूं। बावजूद भी मैं धर्मात्माओं के पक्ष में हूं। सुख देने वाले को ही सुख मिलता है। कोई महिला जब अपनी बाल गैर पुरूष से छुआती है तो उसके पति की आयु क्षीण होती है। कहा धर्म सबके पक्ष में रहता है। पांडव पक्ष में अगर धर्म युधिष्ठिर थे तो कौरव पक्ष में भी विदुर जी थे। बावजूद भी एक की पराजय व दूसरे की जीत हुई। क्योंकि पाण्डव धर्म के साथ भगवान श्री कृष्ण थे। परमात्मा पर भरोसा रखकर किया गया कर्म हीं फलित होता है। उक्त बातें शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय राजपुर की नासरीगंज रोड में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण ज्ञान महायज्ञ के छठवें दिन श्री श्री 1008 श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के शिष्य परम पूज्य तपो मूर्ति संत यतिराज श्री सुंदर राज स्वामी जी महाराज ने कही। कहा कि भगवत कथा को जो पी जाते हैं, वहीं उतम श्रोता होते हैं। भगवान की कथा सुनने वाला व कथा सुनाने वाले दोनों पर भगवान की कृपा होती है। फोटो नंबर- 15 कैप्शन- नासरीगंज रोड में आयोजित महायज्ञ में प्रवचन करते श्री सुंदर राज स्वामी जी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।