JDU Meeting Focuses on Implementing Development Schemes in Nasirganj बीस सूत्री अध्यक्ष ने सदस्यों के साथ बैठक में दी जानकारी, Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsJDU Meeting Focuses on Implementing Development Schemes in Nasirganj

बीस सूत्री अध्यक्ष ने सदस्यों के साथ बैठक में दी जानकारी

नासरीगंज, एक संवाददाता। हम सभी को पैनी नजर रखनी होगी। बैठक में लिए गए प्रस्ताव पर अमल करना होगा। प्रस्ताव पर शीघ्र काम किया गया या नहीं,

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामThu, 24 April 2025 06:59 PM
share Share
Follow Us on
बीस सूत्री अध्यक्ष ने सदस्यों के साथ बैठक में दी जानकारी

नासरीगंज, एक संवाददाता। बड़ी बाजार रोड स्थित जदयू प्रखंड कार्यालय में बीस सूत्री सदस्यों की बैठक हुई। अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष डॉ. अमरेंद्र कुमार व संचालन भाजपा नगर अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष संतोष कुमार आर्य ने किया। बीस सूत्री अध्यक्ष ने कहा कि जितनी भी योजनाएं प्रखंड में चल रही हैं, उसका लाभ प्रखंड के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इस पर हम सभी को पैनी नजर रखनी होगी। बैठक में लिए गए प्रस्ताव पर अमल करना होगा। प्रस्ताव पर शीघ्र काम किया गया या नहीं, इस पर भी सभी सदस्यों को ध्यान रखना होगा। मौके पर सदस्य अमित कुमार वर्मा, देवमुनि पासवान, शिव कुमार राम, संजय कुमार उर्फ लालबाबू प्रसाद, रामजी चौधरी, मीनू सिंह, विनोद चौधरी, उपेंद्र चंद्रवंशी, अकील अहमद, मदन केशरी, अमित कुशवाहा, चंद्रकांत कुमार मुन्ना, प्रिंस कुमार, अमन कुमार आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।