राशन नही मिलने पर लाभुकों ने की शिकायत
(पेज पांच) अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ

नौहट्टा, एक संवाददाता। यदुनाथपुर पंचायत मे पीडीएस दुकान नही रहने से राशन-किरासन एक माह से नही मिल रहा है। राशन के लिए दर्जनो ग्रामीण शनिवार को नौहट्टा प्रखंड मुख्यालय पहुंच बीडीओ से शिकायत की है। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत मे पीडीएस दुकान नही है। राशन पैक्स अध्यक्ष द्वारा मिलता था। लेकिन, नये पैक्स अध्यक्ष या एमओ को पूर्व पैक्स अध्यक्ष मशीन नही दिए हैं। जिसके कारण राशन नही मिल रहा है। एमओ प्रिंस कुमार ने बताया कि नये पैक्स अध्यक्ष के शिकायत पर पूराने पैक्स अध्यक्ष पर राशन वितरण बंद करा दिया गया। जबकि पुराने पैक्स अध्यक्ष द्वारा कार्यकारिणी गठन नही होने की शिकायत की गयी है। मामला डीसीओ के पास है। डीसीओ के निर्देश पर राशन वितरण शुरू होगा। बीडीओ मेहनाज जवीन ने बताया कि मामले की जानकारी पत्र के माध्यम से वरीय पदाधिकारियों को दी गयी है। निर्देश आने के बाद प्रक्रिया की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।