संगठन विस्तार को लेकर बैठक
चोरौत में जन सुराज पार्टी की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। बैठक में संगठन विस्तार और विधानसभा चुनाव के मुख्य एजेंडा पर चर्चा की गई। पार्टी अध्यक्ष संदेश मंडल ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान...

चोरौत। प्रखंड स्थित हाई स्कूल चौक के पास राजेश गुप्ता के आवासीय परिसर में जन सुराज पार्टी की प्रखंड स्तरीय संगठन वस्तिार को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक का प्रखंड अध्यक्ष संदेश मंडल के अध्यक्षता में की गयी। मुज़फ्फरपुर प्रभारी सह जिला परिषद सदस्य नवल किशोर राउत व संगठन जिलाध्यक्ष पुपरी गोपाल कुमार झा मुख्य रुप से उपस्थित होकर संगठन वस्तिार पर चर्चा करते हुए पार्टी सुप्रीमो प्रशांत किशोर अगुवाई में विधानसभा चुनाव के मुख्य एजेंडा पर चर्चा किया। उन्होंने ने कहा कि बिहार में बदलाव की हवा चल चुका है। सलिए हम सभी जन सुराज के कार्यकर्ताओं को कंधे से कंधे मिलाकर चलने की जरूरत है। चुनाव का समय आ चुका है सभी पंचायत अध्यक्ष अपने अपने पंचायत में जाकर पार्टी के मजबूती को लेकर हर घर तक पहुचे एवं प्रशांत किशोर के हाथों को मजबूत बनाने का काम करे। मौके पर विपलभ झा, सोहन यादव, यदुनी दास, परोरी साह, बिकरु साह, अनिता देवी, विभूति झा, वैरी दास, राजकुमार महतो, रामश्रेष्ठ महतो, चंदेश्वर दास, किसुन मंडल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।