Women Empowerment in Bihar 160 Women Participate in Livelihood Dialogues in Sitamarhi महिलाओं से विकास कार्यो का लिया जा रहा फीडबैक, सांझा किये अपने अनुभव, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsWomen Empowerment in Bihar 160 Women Participate in Livelihood Dialogues in Sitamarhi

महिलाओं से विकास कार्यो का लिया जा रहा फीडबैक, सांझा किये अपने अनुभव

सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड की मिश्रौलिया पंचायत के पकटोला गांव में जीविका के अंतर्गत महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें 160 महिलाओं ने भाग लिया। महिलाएं अपनी आकांक्षाओं और विकास के लिए सरकार से...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीWed, 23 April 2025 01:40 AM
share Share
Follow Us on
महिलाओं से विकास कार्यो का लिया जा रहा फीडबैक, सांझा किये अपने अनुभव

सीतामढ़ी। जिले के डुमरा प्रखंड की मिश्रौलिया पंचायत के पकटोला गांव में मंगलवार को जीविका के संगीता महिला ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित हुई। इसमें कुल 160 महिलाओं ने भाग लिया। संवाद में उपस्थित सुनैना देवी, रीता कुमारी, राधा देवी, शांति देवी आदि महिलाओं ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि सरकार राज्य के विकास के बारे में हम महिलाओं से उनके मंतव्य जानना चाहेगी। उम्मीद है सरकार हम महिलाओं की आकंक्षाओं पर गौर करते हुए हमारे विकास के लिए और नई योजनाओं की घोषणा करेगी। सीतामढ़ी जीविका के कम्यूनिकेशन मैनेजर अभिषेक कुमार ने बताया कि सीतामढ़ी के सभी 17 प्रखंडों में जीविका द्वारा गठित कुल 2503 ग्राम संगठन स्तर पर महिला संवाद का आयोजन किया जाना है। 18 अप्रैल से शुरू हुए महिला संवाद कार्यक्रम में अब तक सभी 17 प्रखंडों की कुल 189 ग्राम संगठनों में महिला संवाद का आयोजन संपन्न हो चुका है। महिला संवाद कार्यक्रम में अब तक 34 हजार से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लेकर विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया है। महिलाओं से प्राप्त होने वाले मंतव्यों को मोबाइल एप के माध्यम से संधारित किया जा रहा है।

प्रतिदिन आठ हजार से ज्यादा महिलाएं ले रही हैं महिला संवाद में भाग:

महिला सशक्तीकरण की दिशा में बिहार अब एक नया अध्याय लिखने की तैयारी में है। ये बाते जीविका के कम्यूनिकेशन मैनेजर अभिषेक कुमार ने कही। उन्होंने महिला संवाद कार्यक्रम के उपलब्धि पर चर्चा कर कहा कि राज्य की आधी आबादी को सशक्त करने की दिशा में बिहार सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं शुरू की गई थीं, जिसके परिणामस्वरूप महिलाएं सशक्त एवं स्वावलंबी बनकर अपने परिवार और समाज का नई दिशा दे रही हैं। ये महिलाएं अब एक कदम और आगे बढ़ाते हुए अपने गांव और राज्य के विकास का खाका भी खींच रही हैं। दरअसल राज्य में व्यापक पैमाने पर आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से महिलाए नई नीतियों, योजनाओं और अपनी आकांक्षाओं पर मंथन कर रही हैं, जिससे राज्य के विकास के लिए सरकार नई नीतियों का निर्माण कर सके। सीतामढ़ी जिले के सभी 17 प्रखंडों में प्रत्येक दिन आयोजित 42 महिला संवाद कार्यक्रम में तकरीबन 8 हजार से ज्यादा महिलाएं हिस्सा ले रही हैं। महिला संवाद में वे न केवल अपने अनुभवों को साझा कर रही हैं, बल्कि अपने गांव के विकास तथा राज्य की नीतियों के बारे में भी अपना सुझाव दे रही हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।