अणुव्रत के नियम अपनाये पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं
फारबिसगंज में अणुव्रत समिति ने विश्व पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर पर्यावरण की रक्षा और जागरूकता को बढ़ाने के लिए नीम के वृक्ष लगाए गए। समिति ने समाज में पर्यावरण के प्रति...

फारबिसगंज, एक संवाददाता। अणुव्रत विश्व भारती के तत्वाधान में अणुव्रत समिति की फारबिसगंज शाखा द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर मंगलवार को स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल परिसर स्थित एएनएम हॉस्टल परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति द्वारा पर्यावरण जागरूकता अभियान समय-समय पर हर पर्व त्यौहार एवं विशेष अवसरों पर किया जाता है, जिससे कि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ सके। इस विशेष अवसर पर अणुव्रत विश्व भारती नेपाल व बिहार- बंगाल-असम की पर्यावरण सह संयोजिका प्रभा सेठिया,स्थानीय पर्यावरण प्रभारी खुशबू डागा, क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट की सह संयोजिका निशा राखेचा ने अणुव्रत वाटिका में नीम के वृक्ष लगाकर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश प्रदान किया। उन्होंने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के महत्व और उसके संरक्षण के प्रति जागरूक करना है, ताकि हम सभी मिलकर पृथ्वी को प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं से बचा सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।