सीवान के दो लाल ने यूपीएससी में लहराया परचम
रघुनाथपुर के डमनपुरा गांव के डॉक्टर आदित्य सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में 545 वां रैंक प्राप्त किया है। यह उनकी पहली कोशिश में ही सफलता है। आदित्य, जो एक आर्थोपेडिक सर्जन हैं, ने कोविड काल में भी लोगों...

रघुनाथपुर, एक संवाददाता। जिले के रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के डमनपुरा गांव निवासी कमलदेव सिंह के डॉक्टर पुत्र आदित्य सिंह ने यूपीएससी में 545 वां रैंक लाकर गांव-जवार का नाम रोशन किया है। मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम जारी किया गया। इसमें सीवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के ग्राम डमनपुरा निवासी डॉक्टर आदित्य कुमार सिंह को प्रथम प्रयास में ही सफलता मिली है। उनका रैंक 545 आया है। वे पेशे से आर्थोपेडिक सर्जन हैं। डमनपुरा निवासी एवं चिमनी मालिक रहे मेजर साहब के उपनाम से मशहूर सेना के अधिकारी रहे बदन सिंह के पोता आदित्य सिंह की उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने बताया कि डॉक्टर आदित्य सिंह दिल्ली के एम्स, राममनोहर लोहिया, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और आरआर हॉस्पिटल में कार्य किया है। कोविड काल में भी आदित्य सिंह ने निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा की है। आदित्य सिंह के पिता कमलदेव सिंह ने बताया कि आदित्य को 545वां रैंक प्राप्त किया है। गांव के लोगों ने शुरुआती दिनों में आदित्य गांव में स्कूल में पढ़ा है। मंगलवार को जब वे सर्जरी कर रहे थे तभी सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम की जानकारी मिली। उनके पिता कमलदेव सिंह पूर्व में शिक्षक रहे हैं। डॉक्टर आदित्य बचपन से ही मेधावी रहे। हाईस्कूल तक की शिक्षा गोरखपुर से हुई। उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई कोलकाता के एन आर एस मेडिकल कॉलेज से किया। जबकि एम एस आर्थो बाबा साहब आंबेडकर मेडिकल कॉलेज, दिल्ली से किया।डॉक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी के दौरान अनुशासन, नियमितता और निरंतरता का विशेष महत्व होता है। उन्होंने अपनी तैयारी के दौरान इन तथ्यों पर विशेष फोकस किया। उन्होंने बताया कि समय के सदुपयोग पर अभ्यर्थियों को विशेष ध्यान देना चाहिए। सकारात्मक प्रवृति से सफलता मिलती ही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।