District Sports Building in Siwan Equipped with Exercise Equipment but Lacks Trainers खेल भवन में प्रशिक्षक के अभाव में व्यायाम उपकरण हो रहे बर्बाद, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsDistrict Sports Building in Siwan Equipped with Exercise Equipment but Lacks Trainers

खेल भवन में प्रशिक्षक के अभाव में व्यायाम उपकरण हो रहे बर्बाद

सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।जा रहा है। जीविका दीदी के कार्यकलापों में सहायता लिए प्रखंड में जीविका भवन का निर्माण करवाया गया है। जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के तहत तालाबों का जीर्णोद्धार एवं कुआं का...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानThu, 22 May 2025 03:27 PM
share Share
Follow Us on
खेल भवन में प्रशिक्षक के अभाव में व्यायाम उपकरण हो रहे बर्बाद

सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के वीएम हाई स्कूल परिसर में निर्मित जिला खेल भवन में लाखों के व्यायाम व खेल के उपकरण की खरीदारी कर सजा दी गई है। लेकिन प्रशिक्षक के अभाव में एक साल से कई ऐसे उपकरण है, जिनका उपयोग नहीं हो पा रहा है। खरीदे गए व्यायाम के उपकरणों का उपयोग न होना एक गंभीर समस्या है। इसका मुख्य कारण प्रशिक्षण की कमी, और जागरूकता की कमी हो सकती है। क्योंकि इस समय देखा जाए तो काफी कम संख्या में खिलाड़ी व छात्र यहां व्यायाम व खेल के लिए पहुंच रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार एससी-एसटी आंबेडकर छात्रावास के 15 से 20 छात्र ही शाम को आते हैं।

वहीं सुबह में कुछ पदाधिकारी व्यायाम के लिए आते हैं। क्योंकि छात्र व खिलाड़ियों में प्रचार-प्रसार और जागरूकता की कमी है। इन समस्याओं को हल करने के लिए खेल और व्यायाम उपकरणों के उपयोग के बारे में प्रशिक्षण प्रदान करने की आवश्यकता है। साथ ही सरकार शीघ्र योग्य प्रशिक्षकों को नियुक्त करें, जो उचित तरीके से उपकरण का उपयोग करना सिखा सकें। और उपकरणों के उपयोग के लिए सुरक्षित दिशा-निर्देश प्रदान करें। जागरूक व उपकरणों के उपयोग के लिए उचित योजना बनाने की जरूरत स्थानीय स्तर पर व्यायाम के महत्व और लाभों के बारे में जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। ताकि अधिक से अधिक छात्र, खिलाड़ी इसका लाभ ले सकें। साथ ही स्थानीय खेल कार्यक्रमों और गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ लोगों को व्यायाम उपकरणों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत है। व्यायाम के समय उपकरणों का उपयोग करने के लिए एक उचित योजना बनाई जाए। स्थानीय खेल संगठनों के साथ सहयोग करें। ताकि अधिक लोगों को लाभ हो सके। स्थानीय खेल आयोजनों में व्यायाम उपकरणों का उपयोग सुनिश्चित करने पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यायाम उपकरणों के उपयोग का मूल्यांकन करने के लिए एक प्रणाली हो स्थापित व्यायाम उपकरणों के उपयोग का मूल्यांकन करने के लिए एक प्रणाली स्थापित किया जाए। इसकी नियमित रूप से जिला खेल पदाधिकारी स्तर से समीक्षा हो और सुधार की कवायद की जाए। साथ ही योजना के सफल क्रियान्वयन पर जोर दें। तब इन उपायों के माध्यम से, आप जिला खेल में खरीदे गए व्यायाम उपकरणों का प्रभावी ढंग से उपयोग सुनिश्चित कर सकते हैं। लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने में मदद कर सकते हैं। बताते चलें कि ताइक्वांडो, कुश्ती, कबड्डी, वुशु आदि खेलों के लिए मैट, व्यायामशाला हाल, मल्टी जिम, जिम उपकरण, ट्रेड गिल, वेटलिफ्टिग, चेंजिग रूम और महिला पुरुष प्रसाधन कक्ष आदि की सुविधा खेल भवन में है। जिला खेल भवन में की गई सिक्योरिटी गार्ड व सफाई कमी की व्यवस्था वीएम उच्च विद्यालय सह राजकीय इंटर कालेज परिसर में बने जिला खेल भवन में सुरक्षा को लेकर सिक्योरिटी गार्ड की व्यवस्था की गई है। इससे अब खेल भवन लगातार खुला रहता है। साथ ही, खिलाड़ियों की सुरक्षा और उपकरणों की सुरक्षा की चिंता अब नहीं है। जिला प्रशासन ने खेल भवन परिसर की साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मी को भी यहां नियुक्त कर दिया गया है। इससे उपकरण और परिसर की साफ-सफाई हो रही है। क्या कहते हैं अधिकारी जिला खेल भवन में प्रशिक्षक की नियुक्त पटना से ही होनी है। साथ ही यहां सीसीटीवी, जेनरेटर सहित अन्य संसाधन उपलब्ध कराया जाना है। जल्द ही समिति की बैठक होने वाली है। इसमें और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। ताकि अधिक से अधिक खिलाड़ी और छात्र इससे लाभान्वित हो सके। - उपेंद्र यादव, जिला खेल पदाधिकारी, सीवान।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।