Dr Rajendra Prasad s Legacy in Politics Honored by Minister Ramnath Thakur केंद्रीय राज्य मंत्री ने देशरत्न को किया नमन, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsDr Rajendra Prasad s Legacy in Politics Honored by Minister Ramnath Thakur

केंद्रीय राज्य मंत्री ने देशरत्न को किया नमन

जीरादेई में केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने राजेन्द्र बाबू की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक नेताओं को राजेन्द्र बाबू के मार्ग पर चलना चाहिए। मंत्री...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानThu, 22 May 2025 03:26 PM
share Share
Follow Us on
केंद्रीय राज्य मंत्री ने देशरत्न को किया नमन

जीरादेई। एक संवाददाता। राजनीत के सूचिता को बनाए रखने में देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की अहम भूमिका थी। उन्होंने ने देश मे राजनीत का ऐसा मिशाल पेश किया जिस से सभी दल के लोगो को दलगत भावना से ऊपर उठकर सिख लेना चाहिए। उक्त बातें केंद्र सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने बुधबार को जीरादेई पहुचकर राजेन्द्र बाबू के मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद कही। उन्होंने कहा कि हम सभी राजनीतिक लोगो को राजेन्द्र बाबू के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। जीरादेई पहुचने पर जद यू के वरीय नेता लालबाबू प्रसाद द्वारा केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया गया।

लालबाबू प्रसाद द्वारा मंत्री को समान्नित भी किया गया। मंत्री ने कहा कि हम सभी प्रयाश करेंगे कि जीरादेई को पर्यटन स्थल में तब्दील कोय जाय। उन्होंने राजेन्द्र बाबू के घर का काफी बारीकी से अवलोकन किया तथा राजेन्द्र बाबू से जुड़ी एक एक चीज को देखा और समझा। मंत्री ने कहा कि इस तरह की महान विभूति देश को बिरले मिलते है। लोजपा नेता विनोद तिवारी द्वारा केंद्रीय मंत्री को अंग वस्त्र व फूल माला देकर समान्नित किया गया। मौके पर जद यू जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह, प्रमोद पटेल, विकाश सिंह उर्फ जिशु सिंह, राजकुमार ठाकुर, उमेश ठाकुर, रामेश्वर सिंह, राजू सह, प्रभाकर पासवान सहित सैकड़ों जद यू कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।