High Court Judge Inspects Siwan Jail Security and Facilities Reviewed हाई कोर्ट के जज ने किया जेल का निरीक्षण, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsHigh Court Judge Inspects Siwan Jail Security and Facilities Reviewed

हाई कोर्ट के जज ने किया जेल का निरीक्षण

सीवान मंडल कारा का निरीक्षण शनिवार को पटना उच्च न्यायालय के जज खातिम रजा द्वारा किया गया। उन्होंने जेल की सुविधाओं, सुरक्षा इंतजामों और स्वच्छता की समीक्षा की। इस दौरान सीवान जिला जज, डीएम, एसपी और...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSun, 4 May 2025 03:07 PM
share Share
Follow Us on
हाई कोर्ट के जज ने किया जेल का निरीक्षण

सीवान, नगर प्रतिनिधि। शनिवार को सीवान मंडल कारा का निरीक्षण हाई कोर्ट पटना के जज ने किया। इस दौरान जेल पहुंचते ही न्यायाधीश खातिम रजा का जेल परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया वहीं जेल अधीक्षक देवाशीष कुमार सिंह ने पुष्प गुछ देकर सम्मानित किया। न्यायाधीश खातिम रजा ने जेल में कैदियों की सुविधाओं, सुरक्षा इंतजामों और स्वच्छता व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया। विभिन्न कक्षों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीवान जिला जज, डीएम, एसपी और जिला प्रशासन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।वहीं जेल गेट के बाहर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

बता दें कि पटना हाइकोर्ट के जज दो दिवसीय दौरे पर सीवान में है। इसी क्रम में उन्होंने जिला न्यायालय की कार्य प्रणाली और जेल का निरीक्षण किया है। वहीं, जज ने जिला कारागार में कारागार चिकित्सालय, महिला एवं पुरुष बैरक, रसोई घर समेत अन्य अहम स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने कारागार में लगाये गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की भी जांच की। इसके अलावा, कारागार चिकित्सालय में भर्ती कैदियों से उनकी बीमारियों के बारे में पूछा और उनके खानपान तथा साफ-सफाई के बारे में जानकारी ली। जेल में बने हवालात, कार्यालय के स्टॉक रजिस्टर की भी समीक्षा की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।