Major Administrative Reshuffle in Siwan Key Transfers of District and Police Officials सीवान सदर के नए एसडीओ होंगे आशुतोष गुप्ता, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsMajor Administrative Reshuffle in Siwan Key Transfers of District and Police Officials

सीवान सदर के नए एसडीओ होंगे आशुतोष गुप्ता

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। महिलाओं को मिल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी महिलाओं को मिल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSat, 24 May 2025 02:02 PM
share Share
Follow Us on
सीवान सदर के नए एसडीओ होंगे आशुतोष गुप्ता

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। राज्य स्तर पर बड़े पैमाने पर हुए प्रशासनिक फेरबदल में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के तीन आलाधिकारी भी इधर से उधर किए गए हैं। इस संदर्भ में राज्य सरकार द्वारा गुरुवार की देर रात अधिसूचना जारी किए जाने के बाद से ही जिले में इन तीनों प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यशैली की चर्चा-परिचर्चा आम से लेकर खास लोगों तक के बीच होती रही। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, जिले में तीनों नए प्रमुख पदाधिकारियों के अगले सप्ताह कार्यभार संभाले जाने की चर्चा है। बहरहाल, सीवान सदर के अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार का ट्रांसफर हो गया है। अब सीवान अनुमंडल के नए अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष गुप्ता बनाए गए हैं।

आशुतोष गुप्ता इससे पूर्व बक्सर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी थे। वहीं महाराजगंज अनुमंडल के एसडीओ अनिल कुमार बेगुसराय सदर के एसडीओ बनाए गए हैं। महाराजगंज की नई एसडीओ अनिता सिन्हा होंगी। अनिता सिन्हा इससे पूर्व जहानाबाद की अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी थीं। इधर, पुलिस महकमे में हुए तबादले में सीवान सदर टू मैरवा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एक बार फिर से बदल दिए गए है। सीवान सदर टू में एसडीपीओ चंदन कुमार का तबादला करते हुए गौरी कुमारी को नया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं, सीवान सदर टू के निवर्तमान एसडीपीओ चंदन कुमार को औरंगाबाद भेजा गया है। इधर, बताया जा रहा कि राज्य में हाल के दिनों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन व पुलिस पदाधिकारियों की नए सिरे से ट्रांसफर-पोस्टिंग की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।