सीवान सदर समेत 12 प्रखंडों में नए बीईओ की प्रतिनियुक्ति
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।1957 में स्थापित सिहौता बंगरा हाईस्कूल में शिक्षकों की कमी से प्लस टू की पढ़ाई बाधित

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के रिक्त पदों पर पर्यवेक्षीय स्तर के पदाधिकारियों को अपने कार्यों के अतिरिक्त वित्तीय अधिकार समेत उनके बीईओ के रिक्त पदों पर नियमित व वैकल्पिक व्यवस्था होने तक प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके तहत सीवान सदर प्रखंड समेत जिले के 12 प्रखंडों में नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। डीईओ राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रखंड सांख्यियकी पदाधिकारी संजय कुमार सिंह सीवान सदर के नए बीईओ बनाए गए हैं। वहीं, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी आदिती कुमारी पचरुखी, मैरवा के बीसीओ धीरेन्द्र कुमार ओझा, मैरवा, गुठनी के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दीपक कुमार गुठनी, हुसैनगंज के बीसीओ अरविन्द कुमार हुसैनगंज, जीरादेई के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मुरारी कुमार जीरादेई, दरौंदा के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सौरभ सुमन दरौंदा, गोरेयाकोठी के प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अभय मिश्रा गोरेयाकोठी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी लकड़ी नबीगंज अलाउद्दीन अंसारी लकड़ी नबीगंज, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बसंतपुर मोनिका कुमारी बसंतपुर, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दरौली अरविन्द द्विवेदी दरौली जबकि भगवानपुर हाट के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राकेश कुमार भगवानपुर हाट के नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बनाए गए हैं। डीईओ ने बताया कि सभी पर्यवेक्षीय पदाधिकारियों को 12 अप्रैल शनिवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का प्रभार लेने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि अपर मुख्य सचिव के निर्देश के मद्देनजर विभागीय हित व प्रशासनिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के रिक्त पदों पर पर्यवेक्षीय स्तर के पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।