Seamless Distribution of Food Grains in Siwan PDS Dealers Report Timely Supplies बोले सीवान असर: अब राशन डीलरों को समय से मिलने लगा खाद्यान्न, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsSeamless Distribution of Food Grains in Siwan PDS Dealers Report Timely Supplies

बोले सीवान असर: अब राशन डीलरों को समय से मिलने लगा खाद्यान्न

सीवान में जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानों को समय पर खाद्यान्न मिलने लगा है। हिन्दुस्तान द्वारा उठाई गई समस्याओं के बाद राज्य खाद्य निगम ने कार्रवाई की। डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने भी समय पर खाद्यान्न...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSun, 6 April 2025 11:44 PM
share Share
Follow Us on
 बोले सीवान असर: अब राशन डीलरों को समय से मिलने लगा खाद्यान्न

सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 15 जनवरी के अंक में जन वितरण प्रणाली दुकानों को संचालित करने वाले डीलरों को समस्या को बोले सीवान के तहत प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसमें पीडीएस दुकानदार अपनी बातों को बेवाक तरीके से संवाद में रखा। इसके बाद राज्य खाद्य निगम द्वारा कार्रवाई की गई। साथ ही डीलरों की प्रमुख समस्या समय से खाद्यान्न नहीं मिलने की बात को दूर किया गया है। अब जिले के सभी जन वितरण प्रणाली की दुकानों पर ससमय खाद्यान्न मिलने लगा है। इससे वितरण में सुगमता आई है। राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक आसिफ इकबाल ने बताया कि अभी तक अप्रैल का 60 फीसदी खाद्यान्न पीडीएस दुकानों तक पहुंचाया जा चुका है। खाद्यान्न वितरण का कार्य जारी है। इसके लिए सभी गोदाम पर तैनात सहायक प्रबंधकों को निर्देश दिया गया है। जिले में कहीं भी खाद्यान्न देर से पहुंचने की शिकायत नहीं है। गौर करने वाली बात है कि पूरे देश में गरीब लोगों को खाद्यान्न का वितरण राज्य सरकारों द्वारा प्रबंधित किया जाता है। डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने भी ससमय खाद्यान्न पहुंचने की बात को स्वीकार किया। साथ ही हिन्दुस्तान की इस पहल को खूब सराहा। उन्होंने कहा कि एक समस्या और शेष रह गई है। इसका निदान नहीं हो सका है, जो राज्य स्तर का है। पॉश मशीन नवीनीकरण का और डीलरों के कमीशन का। उन्होंने बताया कि राशन डीलर को खाद्यान्न वितरण के लिए कमीशन मिलता है, इसमें दुकान का किराया, तौल में फर्क, छीजत, पॉश मशीन का चार्ज और मजदूर का भुगतान शामिल होता है। यह जनवरी से मार्च तक का बकाया है। इस पर जिला प्रबंधक ने बताया कि कार्यालय को जैसे ही आवंटन आएगा। अविलंब डीलरों को कमीशन का भुगतान किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि जिले में करीब 15 सौ 26 पीडीएस दुकानें संचालित की जाती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।