Tragic Bike Accident Claims Life of Madhopur Villager - Umesh Tiwari बाइक की चपेट में आने से एक युवक की मौत, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsTragic Bike Accident Claims Life of Madhopur Villager - Umesh Tiwari

बाइक की चपेट में आने से एक युवक की मौत

तरवारा के माधोपुर गांव में बाइक की चपेट में आने से युवक उमेश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी ने विवेक कुमार पर तेज रफ्तार से बाइक चलाने का आरोप लगाया। उमेश...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानMon, 14 April 2025 03:45 PM
share Share
Follow Us on
बाइक की चपेट में आने से एक युवक की मौत

तरवारा। जीबीनगर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में माधोपुर ग्रामीण बैंक के समीप अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृत युवक माधोपुर गांव निवासी उमेश तिवारी है। मृतक की पत्नी बृज देवी ने थाने में माधोपुर गांव निवासी राजेश प्रसाद के पुत्र विवेक कुमार को आरोपित किया है। आवेदन में कहा है कि मेला देखकर घर आ रहे थे। इसी बीच अपनी बाइक से विवेक कुमार तेज रफ्तार से आ रहे थे। अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। मृत उमेश तिवारी खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसको एक पुत्र और एक पुत्री है। घटना के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।