अपहरण कांड का आरोपी गिरफ्तार
सरायगढ़ में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मधुबनी जिला में एक महिला को गिरफ्तार किया। एक महीने पहले सरायगढ़ पंचायत के एक गांव से एक नाबालिग लड़की का अपहरण किया गया था। अपहृता की मां ने थाना में केस...
Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलThu, 17 April 2025 04:42 AM

सरायगढ़। पुलिस ने गुप्त सूचना पर मधुबनी जिला में छापेमारी कर अपहरण कांड में नामजद एक महिला को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि सरायगढ़ पंचायत के एक गांव से एक महीने पहले नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया था। अपहृता की माता ने थाना में आवेदन देकर पुत्री के अपहरण का केस दर्ज कराया था। इसमें नीतीश कुमार, बिंदेश्वर राम, सुशील राम, चंदन साह सहित दो महिला को नामजद किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नामजद एक महिला आरोपी को उसके ससुराल मधुबनी जिला से गिरफ्तार कर भपटियाही थाना लाई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।