संगठन को और अधिक बनाया जाएगा धारदार
सुपौल, वरीय संवाददाता। जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय में हुई।

सुपौल, वरीय संवाददाता। जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें नवमनोनीत जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण मेहता और कार्यकारी जिलाध्यक्ष राज नारायण प्रसाद गुप्ता का अभिनंदन कर कांग्रेसजनों ने स्वागत किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रो. विमल कुमार यादव ने नव मनोनीत जिलाध्यक्ष को पदभार सौंपा। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष दोनों ही अनुभवी हैं। पूर्व विधायक विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन पंचायत स्तर तक मजबूती से और अधिक सक्रिय मजबूत होगा। प्रभारी वीरेन्द्र कुमार झा अनीस ने कहा कि निवर्तमान अध्यक्ष ने बड़े तत्परता के साथ कांग्रेस संगठन की सेवा की है। नव मनोनीत जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण मेहता और कार्यकारी जिलाध्यक्ष राज नारायण प्रसाद गुप्ता ने कहा कि संगठन को अधिक धारधार बनाया जायेगा। उन्होंने वश्विास दिलाया कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन के प्रति समर्पित रहेंगे।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष वंशमणि सिंह, जय प्रकाश चौधरी, रमेश प्रसाद यादव, सूर्य नारायण यादव, नरेश मश्रि, गोपाल झा, सुभाष प्रसाद सिंह, शिव नंदन यादव, महेश पांडेय, सगीर आलम, महेश यादव, मो. उस्मान, मो . जमील, अनवर, जगदीश प्रसाद गुप्ता, मनोज कुमार, डॉ. वश्विनाथ सर्राफ, जगदीश वश्विास, अमरनाथ झा, सच्चिदानंद यादव, सावत्रिी देवी, वीरेन्द्र गुप्ता, तारानंद यादव, पंकज मश्रि, शंकर गुरमैता, मो. फिदा हुसैन, लक्ष्मी यादव, रामचंद्र सिंह, डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद यादव, मो. मुर्तुजा, पिंटू गुप्ता, दिनेश मेहता, मो. बदरूउद्दीन, अरविंद महेता, शक्तिनाथ झा, लक्ष्मण झा, शमशेर आलम, जितेन्द्र झा आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।