सुपौल : ट्रैक्टर ने बालक को कुचला, मौत
राघोपुर थाना क्षेत्र के हरिपुर पंचायत में एक ट्रैक्टर ने 10 वर्षीय इस्लाम कुमार को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह अपने घर के पास खेल रहा था। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का...

राघोपुर (सुपौल), एक संवाददाता। राघोपुर थाना क्षेत्र के हरिपुर पंचायत वार्ड दो में मंगलवार की शाम करीब पांच बजे मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने एक बालक को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। हरिपुर पंचायत के वार्ड दो निवासी रहीम साफी का पुत्र इस्लाम कुमार (10 वर्ष) मंगलवार शाम अपने घर के पास के खेल रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया। मृतक इस्लाम के दादा मखन साफी ने बताया कि उसके पुत्र रहीम का मंझला पुत्र इस्लाम अपने घर के पास एक खेत में खेल रहा था। इसी दौरान खेत से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। फिलहाल आवेदन नहीं मिला है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।