क्या आज बैंकों में है छुट्टी? कई जगहों पर अगले 3 दिन तक लगातार बंद रहेंगे बैंक
Bank Holiday May: गले तीन लगातार बैंकों में छुट्टी रहेगी। वहीं, आज रबींद्रनाथ टैगोर की जयंती के मौके पर कोलकाता के सभी बैंक बंद रहेंगे। RBI के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, यह छुट्टी सिर्फ कोलकाता में है।

Is Bank Holiday Today?: अगले तीन लगातार बैंकों में छुट्टी रहेगी। वहीं, आज रबींद्रनाथ टैगोर की जयंती के मौके पर कोलकाता के सभी बैंक बंद रहेंगे। RBI के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, यह छुट्टी सिर्फ कोलकाता में है। टैगोर जी बंगाली साहित्य के महान लेखक थे और नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले गैर-यूरोपियन भी थे। दूसरी ओर, शनिवार 10 मई को सेकेंड सैटरडे और 11 मई को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 12 मई सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अगरतला, आइजोल, देहरादून, जम्मू, कोलकाता, मुंबई, दिल्ली, शिमला आदि में बैंकों में अवकाश रहेगा।
बैंक छुट्टी कब-कब होती है?
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI हर राज्य में अलग-अलग त्योहारों, स्थानीय उत्सवों या खास दिनों पर बैंक छुट्टी घोषित करता है। हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार को भी बैंक बंद रहते हैं। छुट्टी की लिस्ट जानने के लिए अपने बैंक की वेबसाइट या RBI की ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें।
छुट्टी में भी ऑनलाइन बैंकिंग चलेगी
बैंक बंद होने पर भी आप ये सारे काम कर सकते हैं, जैसे पैसे ट्रांसफर, NEFT/RTGS, डिमांड ड्राफ्ट, चेकबुक रिक्वेस्ट। क्रेडिट/डेबिट कार्ड, ATM से पैसे निकालना। लॉकर के लिए अप्लाई करना, स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन सेट करना।
मई 2025 में बाकी बचे बैंक हॉलिडे
1. 12 मई (सोमवार) – बुद्ध पूर्णिमा
इन शहरों में बैंक बंद: अगरतला, आइजोल, देहरादून, जम्मू, कोलकाता, मुंबई, दिल्ली, शिमला आदि।
2. 16 मई (शुक्रवार) – सिक्किम का स्टेट डे
सिक्किम के सभी बैंक बंद।
3. 26 मई (सोमवार) – काजी नजरूल इस्लाम का जन्मदिन
त्रिपुरा में बैंक बंद।
4. 29 मई (गुरुवार) – महाराणा प्रताप जयंती
हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद।
जून 2025 में बैंक हॉलीडे
7 जून, 2025 रविवार: बकरीद/ईद-उल-अधा आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा
11 जून, 2025 बुधवार: संत गुरु कबीर जयंती छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश
14 जून, 2025 शनिवार: पहिली राजा उड़ीसा, पंजाब
15 जून, 2025 रविवार: यमा दिवस मिजोरम
15 जून, 2025 रविवार: पाहिली राजा ओडिशा
15 जून, 2025 रविवार: पहिली राजा पंजाब
16 जून, 2025 सोमवार : राजा संक्रांति ओडिशा, सिक्किम
17 जून, 2025 मंगलवार ईद-उल-जुहा: असम, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, मिजोरम, पंजाब, त्रिपुरा, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, जम्मू और कश्मीर, दिल्ली
24 जून, 2025 मंगलवार ईद-उल-अज़हा केरल
27 जून, 2025 शुक्रवार रथ यात्रा मणिपुर, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम
30 जून, 2025 सोमवार रेमना नी मिजोरम