share market live updates 28 feb sensex nifty bse nse top gainers losers Share Market: शेयर बाजार का बुरा हाल, 1414 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 420 अंक गिरा, Business Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़share market live updates 28 feb sensex nifty bse nse top gainers losers

Share Market: शेयर बाजार का बुरा हाल, 1414 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 420 अंक गिरा

  • Share Market Updates 28 Feb: बीएसई सेंसेक्स आज 1414.33 अंक या फिर 1.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,198.10 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 420.35 अंक की गिरावट के साथ 22,124.70 पर बंद हुआ है। बता दें, सेंसेक्स का इंट्रा-डे लो लेवल 73,141.27 अंक रहा है।

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तानFri, 28 Feb 2025 03:46 PM
share Share
Follow Us on
Share Market: शेयर बाजार का बुरा हाल, 1414 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 420 अंक गिरा

Stock Market Updates: शेयर बाजार की स्थिति बहुत ही खराब हो चुकी है। शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। जिसकी वजह से निवेशकों तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। बीएसई सेंसेक्स आज 1414.33 अंक या फिर 1.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,198.10 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 420.35 अंक की गिरावट के साथ 22,124.70 पर बंद हुआ है। बता दें, सेंसेक्स का इंट्रा-डे लो लेवल 73,141.27 अंक रहा है।

ये भी पढ़ें:बुलेट ट्रेन की तरह से भागने वाले रेलवे स्टॉक का हुआ बुरा हाल, आज फिर लुढ़का भाव

30 में से 29 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद

बाजार की स्थिति का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि सेंसेक्स की टॉप 30 में से 29 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इंडसइंड बैंक शेयर सेंसेक्स में 7 प्रतिशत से अधिक टूट कर बंद हुआ है। टेक महिंद्रा के शेयरों का भाव 6 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ। महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, टाइटन के शेयरों में आज 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। बता दें, सेंसेक्स में सिर्फ एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

318 कंपनियों के शेयरों में लगा लोअर सर्किट

सेंसेक्स की 29 कंपनियों के शेयरों में आज अपर सर्किट लगा है। निफ्टी में 318 कंपनियों के शेयरों में लोअर सर्किट लगा है। बता दें, निफ्टी के डाटा के अनुसार 2972 स्टॉक आज ट्रेड हुआ है। जिसके में 489 कंपनियों के शेयरों में ही तेजी देखने को मिली। जबकि 2416 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

1:10 PM Share Market Live Updates 28 Feb: शेयर मार्केट में आए भूचाल से सेंसेक्स 1313.97 अंकों का गोता लगाकर 73,298.46 के लेवल पर आ गया है। इसमें 1.77 पर्सेंट की गिरावट है। निफ्टी करीब 400 अंकों की गिरावट के साथ 22145 पर आ गया है। इंडसइंड बैंक में 6 फीसद से अधिक की गिरावट है। टेक महिंद्रा 5.52 पर्सेंट लुढ़क चुका है। विप्रो, टाइटन और महिंद्रा एंड महिंद्रा भी 4 फीसद से अधिक टूटकर निफ्टी टॉप लूजर्स की लिस्ट में हैं।

ये भी पढ़ें:एक अफवाह समेत इन 5 कारणों से आज लुढ़क गया शेयर मार्केट

12:25 PM Share Market Live Updates 28 Feb: शेयर मार्केट अभी भी गिरावट के ट्रैक पर है। सेंसेक्स 970 अंक नीचे 73642 के लेवल पर है। जबकि, गिरावट का तिहरा शतक लगाकर 22244 पर ट्रेड कर रहा है। अब सेंसेक्स में एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और रिलायंस के शेयर हरे निशान पर आ गए हैं।

11:20 AM Share Market Live Updates 28 Feb: आज बाजार में हर सेगमेंट में बिकवाली देखी गई। बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स में 2% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि बीएसई मिड-कैप इंडेक्स में 2% के करीब गिरावट देखी गई। पतंजलि फूड्स, ग्रेन्यूल्स इंडिया, आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट, दीपक फर्टिलाइजर्स, रेडिंगटन आदि शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। हालांकि, केईआई इंडस्ट्रीज, स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी, पॉलीकैब इंडिया, आईईएक्स, आरआर केबल, कोल इंडिया आदि शेयरों में मजबूत खरीदारी देखी गई।

शुक्रवार को 11:10 बजे तक, 71 बीएसई-लिस्टेड शेयर अपर सर्किट और 344 बीएसई-लिस्टेड शेयर लोअर सर्किट में बंद थे। इसी तरह, 11:15 बजे तक, 38 बीएसई-लिस्टेड शेयरों ने 52-सप्ताह का उच्च स्तर छुआ, जबकि 714 बीएसई-लिस्टेड शेयरों ने 52-सप्ताह का निचला स्तर छुआ।

10:10 AM Share Market Live Updates 28 Feb: शेयर मार्केट में आज आए भूचाल की वजह से सेंसेक्स 1003 अंकों का गोता लगाकर 73615 के लेवल पर आ गया है। जबकि, निफ्टी में 308 अंकों की बड़ी गिरावट है और यह 22237 पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी नेक्स्ट 50, मिड कैप और स्मॉल कैप में 2 फीसद से अधिक की गिरावट है। अगर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी ऑटो में 3.04 और आईटी में 3.63 पर्सेंट की भारी भरकम गिरावट है। कोई इंडेक्स हरे निशान पर नहीं है।

9:45 AM Share Market Live Updates 28 Feb: शेयर मार्केट में आज एक बार फिर भूचाल आ गया है। सेंसेक्स 974 अंकों का गोता लगाकर 73638 पर आ गया है। निफ्टी को भी 276 अंकों का झटका लगा है। अब यह 22268 के लेवल पर आ गया है।अब यह 22276 के लेवल पर आ गया है। टॉप लूजर्स में इंडसइंड बैंक (-5.66%) , टेक महिंद्रा (-4.06%) , महिंद्रा एंड महिंद्रा (-4.16%) , विप्रो (-3.80%) और एचसीएल टेक (-3.02%) बढ़े नुकसान के साथ ट्रेड कर रहे हैं। टॉप गेनर्स में कोल इंडिया, एचडीएफसी बैंक, श्रीराम फाइनेंस और ग्रासिम हैं।

9:25 AM Share Market Live Updates 28 Feb: शेयर मार्केट में आज एक बार फिर भूचाल आ गया है। निफ्टी 228 अंकों के भारी नुकसान के साथ 22316 के लेवल पर आ गया है। दूसरी ओर सेंसेक्स 751 अंकों का गोता लगाकर 73863 पर है। निफ्टी टॉप लूजर्स में इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो और टाटा स्टील बढ़े नुकसान के साथ ट्रेड कर रहे हैं। केवल कोल इंडिया, श्रीराम फाइनेंस और ग्रासिम में ही तेजी है।

सोना भी औंधेमुंह गिरा

दूसरी ओर सोना भी औंधेमुंह गिरा है। एमसीएक्स गोल्ड रेट में शुक्रवार को सुबह के सत्र के दौरान दबाव बना हुआ था। आज, अप्रैल 2025 एक्सपायरी के लिए सोने का वायदा भाव 84,899 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला और ओपनिंग बेल के कुछ ही मिनटों के भीतर 84,840 रुपये के इंट्राडे लो को छू गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की बिकवाली का दबाव देखने को मिला। स्पॉट गोल्ड की कीमत लगभग 2,868 डॉलर प्रति औंस है, जबकि कॉमेक्स सोने की कीमत एक बार लगभग 2879 डॉलर प्रति ट्रॉय है, जो पिछले बंद से लगभग 0.50 प्रतिशत कम है।

9:15 AM Share Market Live Updates 28 Feb: शेयर मार्केट की गाड़ी फिर डिरेल हो गई है। आज मार्केट बड़ी गिरावट के साथ खुला। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 410 अंकों के नुकसान के साथ 74201 के लेवल पर खुला। खुलने के बाद सेंसेक्स 713 अंकों का गोता लगाकर 73898 पर आ गया। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी 111 नीचे 22433 से आज फरवरी के आखिरी कारोबारी दिन की शुरुआत की। सेंसेक्स के सभी शेयर लाल निशान पर हैं।

सेंसेक्स के सभी शेयर लाल निशान पर हैं।

Share Market Live Updates 28 Feb: अमेरिका से लेकर जापान तक के बाजारों में आए गिरावट के तूफान का असर आज घरेलू शेयर मार्केट पर भी देखने को मिल सकता है। वॉल स्ट्रीट का इंडेक्स नैस्डैक ने एक महीने में अपनी सबसे गहरी एक दिवसीय प्रतिशत गिरावट दर्ज की। वहीं, जापान और दक्षिण कोरिया के बाजारों में आज यानी शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। गिफ्टी निफ्टी भी लाल निशान पर था।

काफी उतार-चढ़ाव के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 10.31 अंक या 0.01 प्रतिशत बढ़कर 74,612.43 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 2.50 अंक या 0.01 प्रतिशत बढ़कर 22,545.05 पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें:विजय केडिया के पास हैं इस कंपनी के 24 लाख शेयर, अभी 39% सस्ता चल रहा भाव

घरेलू शेयर मार्केट के लिए ग्लोबल संकेत

एशियन मार्केट

वॉल स्ट्रीट पर भारी बिकवाली के बाद एशियाई बाजारों में शुक्रवार को गिरावट के साथ कारोबार हुआ। जापान के निक्केई 225 में 0.9 प्रतिशत की गिरावट आई और टॉपिक्स 0.68 प्रतिशत गिर गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.54 प्रतिशत गिरा, जबकि कोस्डैक 1.69 प्रतिशत गिर गया। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने थोड़ी कमजोर शुरुआत का संकेत दिया।

गिफ्ट निफ्टी टुडे

गिफ्ट निफ्टी 22,537 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 146 अंक कम है, जो भारतीय शेयर बाजार के लिए गैप-डाउन शुरुआत का संकेत देता है।

ये भी पढ़ें:1 मार्च से होने वाला है यह बदलाव, म्यूचुअल फंड्स, डीमैट के लिए अब यह जरूरी

वॉल स्ट्रीट बेहाल

अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। चिपमेकर एनवीडिया शेयरों में 8 पर्सेंट से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.45 प्रतिशत गिरकर 43,239.50 पर आ गया, जबकि एस एंड पी 500 ने 1.59 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की और 5,861.57 पर बंद हुआ। नैस्डैक 2.78 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 18,544.42 पर बंद हुआ।

सोने के भाव गिरे

हाजिर सोना 2,879.09 डॉलर प्रति औंस हो गया। बुलियन सप्ताह के लिए लगभग 2 प्रतिशत नीचे है। 25 नवंबर, 2024 के बाद से इसकी सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट और लगातार आठ बार उछलने के बाद अपनी पहली साप्ताहिक गिरावट के लिए ट्रैक पर है। अमेरिकी सोना वायदा 0.2 प्रतिशत गिरकर 2,889.60 डॉलर पर आ गया।

जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।