BSEB Bihar Board 10th Result 2025 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट कल दोपहर 12 बजे होगा जारी, यहां कर सकेंगे चेक Bihar Board 10th Result 2025 Live Updates : Bihar Board Matric Result BSEB 10th Result biharboardonline date soon - career news
Hindi NewsकरियरBSEB Bihar Board 10th Result 2025 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट कल दोपहर 12 बजे होगा जारी, यहां कर सकेंगे चेक

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट कल दोपहर 12 बजे होगा जारी, यहां कर सकेंगे चेक

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Updates : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 की डेट का ऐलान कर दिया गया है। रिजल्ट 29 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजे जारी किया जाएगा।

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट कल दोपहर 12 बजे होगा जारी, यहां कर सकेंगे चेक

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान,पटना | Sat, 29 Mar 2025 07:41 AM
हमें फॉलो करें

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Updates , Bihar Board Matric Result : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कल 29 मार्च 2025, शनिवार को दोपहर 12 बजे जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को शिक्षा मंत्री सुनील कुमार जारी करेंगे। बिहार बोर्ड ने 10वीं बोर्ड परीक्षा की तिथि व समय का ऐलान अपनी आधिकारिक सोशल साइट एक्स पर किया है। विद्यार्थी अपना रोल कोड और रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। उपरोक्त वेबसाइट्स के अलावा बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट livehindustan.com/career/results/bihar-board-10th-result पर भी चेक कर सकेंगे।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट LIVE UPDATES - यहां मिलेगा रिजल्ट का लिंक

28 Mar 2025, 10:11:35 PM IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 live : कब से कब तक आयोजित हुई थी परीक्षा

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक किया गया था। इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा 15.68 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं।

28 Mar 2025, 09:40:48 PM IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 live : कहां जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड ने सोशल साइट एक्स पर लिखा है कि बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com, matricbiharboard.com पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान की वेबसाइट पर भी रिजल्ट अपलोड किया जाएगा।

28 Mar 2025, 08:39:39 PM IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 live : एसएमएस के जरिए ऐसे करें चेक

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड ने 10वीं रिजल्ट की तिथि व समय का ऐलान कर दिया है। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की धड़कनें तेज हो गई हैं। कई बार रिजल्ट जारी होने के बाद लोड बढ़ने के कारण वेबसाइट क्रैश हो जाती है तो छात्र अपना रिजल्ट एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को मैसेज बॉक्स में Bihar 10 टाइप करके अपना रोल नंबर टाइप करना होगा। फिर इस मैसेज को 56263 पर भेज दें। कुछ ही समय में मैसेज के जरिए रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा।

28 Mar 2025, 08:25:19 PM IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 live : 29 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजे जारी होगा परिणाम

बिहार बोर्ड 10वीं या मैट्रिक रिजल्ट कल दोपहर12 बजे जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड ने सोशल साइट एक्स पर घोषणा की है। बिहार बोर्ड के अनुसार, बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट 2025 घोषित करेंगे। इस दौरान अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ भी उपस्थित रहेंगे।

28 Mar 2025, 08:04:56 PM IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 live : रिजल्ट चेक कैसे पर पाएंगे

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 को चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर या रोल कोड की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी डिटेल पास रखें।

28 Mar 2025, 07:18:44 PM IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड अपने एक्स अकाउंट पर करेगा मैट्रिक परिणाम की तिथि व समय की घोषणा

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अपने एक्स अकाउंट पर सबसे पहले 10वीं के रिजल्ट की डेट और टाइम की घोषणा करेगा। बिहार बोर्ड का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @Officialbseb है। इसी अकाउंट से आपको सबसे पहले आधिकारिक जानकारी मिलेगी।

28 Mar 2025, 06:50:28 PM IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 live : बीते 10 साल में कब-कब आया बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 live : बीते 10 साल में कब-कब आया बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट - 2015- 20 जून

2016- 29 मई

2017- 22 जून

2018- 26 जून

2019- 6 अप्रैल

2020- 26 मई

2021- 5 अप्रैल

2022- 31 मार्च

2023- 31 मार्च

2024- 31 मार्च

28 Mar 2025, 06:05:00 PM IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 live : रोल कोड और रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 29 मार्च से 31 मार्च के बीच कभी भी घोषित हो सकता है। विद्यार्थी अपना रोल कोड और रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। उपरोक्त वेबसाइट्स के अलावा बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट livehindustan.com/career/results/bihar-board-10th-result पर भी चेक कर सकेंगे।

28 Mar 2025, 05:35:48 PM IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की मार्कशीट पर ये डिटेल्स दी गई होंगी

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्स biharboardonline.bihar.gov.in , matricresult2025.com , matricbiharboard.com परbsebmatric.org और results.biharboardonline.com पर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। मार्कशीट डाउनलोड करेंगे। मार्कशीट पर छात्र का नाम, पिता का नाम, स्कूल का नाम, रोल कोड, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, विषयवार पूर्ण और उत्तीर्ण अंक, विषयवार थ्योरी और प्रैक्टिकल अंक, विषयवार कुल अंक, कुल अंक और परिणाम स्थिति और डिविजन की जानकारी दी गई होगी। ये सभी डिटेल्स अच्छे से चेक कर लें।

28 Mar 2025, 05:02:01 PM IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 live : पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में लड़कियां आगे रही थीं

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 live : पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 13 लाख 79 हजार 842 छात्र सफल हुए थे। 452302 पहली डिविजन पास हुए थे। 6 लाख लड़के पास हुए थे और 699549 लड़किया पास हुई थीं। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 82.91 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए थे।

28 Mar 2025, 04:13:03 PM IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 live: बीएसईबी सुपर-50 कोचिंग के लिए आवेदन आज तक

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 live: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क कोचिंग बीएसईबी सुपर 50 में आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मार्च है। यह गैर आवासीय नि:शुल्क कोचिंग है। वर्ष 2026 में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी एक वर्षीय (सत्र 2025-26) कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष 10वीं बोर्ड की वार्षिक परीक्षा देने वाले बिहार बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई या अन्य बोर्ड के विद्यार्थी दो वर्षीय कोर्स (सत्र 2025-27) के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिन विद्यार्थियों ने 26 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा करने की आवश्यकता नहीं है।

28 Mar 2025, 03:16:36 PM IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट सबसे पहले

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड इस साल भी सभी शिक्षा बोर्डों में सबसे पहले 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। इस वर्ष, लगभग 15.85 लाख छात्र कक्षा 10वीं की परीक्षा में उपस्थित हुए थे।

28 Mar 2025, 02:55:42 PM IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा दो पाली में हुई थी

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : बीएसईबी कक्षा 10वीं की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की गई थीं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चली थीं। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई थीं।

28 Mar 2025, 02:42:03 PM IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड मैट्रिक में पास होने के लिए इतने अंक जरूरी

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड 10वीं यानी मैट्रिक की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। एक या दो विषयों में फेल होने वालों को कंपार्टमेंटल परीक्षा के माध्यम से दूसरा मौका मिलेगा। जिनकी परीक्षा छूटी थी, उन्हें विशेष परीक्षा में मौका मिलेगा।

28 Mar 2025, 02:09:13 PM IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 live: प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होगा रिजल्ट

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 live: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जारी किया जाएगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार के शिक्षा मंत्री और बोर्ड के अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।

28 Mar 2025, 01:48:03 PM IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 live: DigiLocker एप या पोर्टल पर लॉग इन करके भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 live: रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र वेबसाइट के अलावा DigiLocker एप या पोर्टल पर लॉग इन करके भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। विद्यार्थी अपना रोल कोड और रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

28 Mar 2025, 12:59:31 PM IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 live: बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर्स को भी मिलेगा इनाम

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 live: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में टॉप 10 में शामिल होने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा।

28 Mar 2025, 12:47:58 PM IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 live: रिजल्ट के बाद एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 live: रिजल्ट के बाद 10 अप्रैल के बाद एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। बोर्ड ने कहा है कि सामान्य आवेदन पत्र और सामान्य सूची पत्र समिति के वेबसाइट www.ofssbihar.org पर उपलब्ध रहेगी।

28 Mar 2025, 12:19:41 PM IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 live: सिमुलतला आवासीय विद्यालय के प्रदर्शन पर रहेगी नजर

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 live: टॉपर फैक्ट्री के नाम से मशहूर सिमुलतला आवासीय विद्यालय से बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में एक भी स्टूडेंट्स टॉप 5 में जगह नहीं बना सका। अब देखना होगा कि बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में सिमुलतला का प्रदर्श कैसा रहता है।

28 Mar 2025, 11:50:14 AM IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 live: यहां देखें पिछले साल 2024 के बिहार बोर्ड 10वीं के टॉप 5 में शामिल छात्रों के नाम और मार्क्स

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 live: यहां देखें पिछले साल 2024 के बिहार बोर्ड 10वीं के टॉप 5 में शामिल छात्रों के नाम और मार्क्स

1 शिवांकर कुमार - 500 में से 489 मार्क्स

2 आदर्श कुमार - 500 में से 488 मार्क्स

3 आदित्य कुमार- 500 में से 486 मार्क्स

3 सुमन कुमार पूर्वे- 500 में से 486 मार्क्स

3 पलक कुमारी- 500 में से 486 मार्क्स

3 साजिया प्रवीण- 500 में से 486 मार्क्स

4 अजीत कुमार - 500 में से 485 मार्क्स

4 राहुल कुमार- 500 में से 485 मार्क्स

5 हरे राम कुमार- 500 में से 484 मार्क्स

5 सेजल कुमारी- 500 में से 484 मार्क्स

28 Mar 2025, 11:25:19 AM IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 live: इन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मिलेगा मौका

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 live: बिहार बोर्ड मैट्रिक (10वीं कक्षा) परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 33 फीसदी अंक लाना जरूरी है। इससे कम अंक पाने वाले फेल माने जाएंगे, हालांकि, जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं उन्हें भी घबराने की जरूरत नहीं है। एक या दो विषयों में में फेल होने वालों को पास होने का एक और मौका दिया जाएगा। वह कंपार्टमेंट परीक्षा में हिस्सा ले सकते हैं।

28 Mar 2025, 11:02:26 AM IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : क्या इस बार भी बढ़ेगा बिहार बोर्ड 10वीं का सफलता प्रतिशत

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : पिछले साल बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में इस बार के 16 लाख 64 हजार 252 विद्यार्थी शामिल हुए थे जिसमें 13 लाख 79 हजार 842 छात्र-छात्राओं को सफलता मिली थी। सफलता का प्रतिशत 82.91 रहा था। जबकि 2023 में बिहार बोर्ड 10वीं में 81.04 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए थे। अब देखना होगा क्या इस बार फिर से पास होने वाले विद्यार्थियों की तादाद बढ़ती है या नहीं।

28 Mar 2025, 10:40:42 AM IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : पिछले साल किसने किया था बिहार बोर्ड 10वीं में टॉप

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : पिछले साल जिला स्कूल पूर्णिया के शिवंकर कुमार ने 97.80 प्रतिशत (489) अंक लाकर राज्यभर में पहला स्थान हासिल किया था। वहीं दूसरे स्थान पर समस्तीपुर जिले के वी हाई स्कूल मोवाजीदपुर नॉर्थ के आदर्श कुमार (97.60 प्रतिशत - 488 अंक ) रहे थे।

28 Mar 2025, 10:11:45 AM IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट

- matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर जाएं।

- मैट्रिक रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।

- अपना रोल नंबर व रोल कोड डालें। सब्मिट पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

28 Mar 2025, 09:53:20 AM IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : कैसा रहा था पिछले साल का बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 के नतीजे 31 मार्च 2024 को घोषित किए गए थे, जहां कुल मिलाकर 82.91 फीसदी छात्रों को सफलता मिली थी। 2023 की तुलना में सफलता का प्रतिशत लगभग 2 फीसदी बढ़ा था। जिला स्कूल पूर्णिया के शिवंकर कुमार ने 97.80 प्रतिशत (489) अंक लाकर राज्यभर में पहले स्थान पर रहे थे। वहीं दूसरे स्थान पर समस्तीपुर जिले के वी हाई स्कूल मोवाजीदपुर नॉर्थ के आदर्श कुमार (97.60 प्रतिशत - 488 अंक) रहे थे।

28 Mar 2025, 09:36:55 AM IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट गिरा, 10वीं का क्या होगा

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट मंगलवार को जारी हो गया था। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में इस साल 641847 छात्राओं और 650466 छात्रों ने हिस्सा लिया था। कुल 86.5 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। आर्ट्स में 82.75 फीसदी, कॉमर्स में 94.77 और साइंस में 89.59 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस वर्ष 12वीं का रिजल्ट पहले साल से गिरा है। देखना होगा कि मैट्रिक का रिजल्ट कैसा रहता है।

28 Mar 2025, 09:36:27 AM IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर्स को भी मिलेगा ज्यादा इनाम

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर्स को भी मिलेगा ज्यादा इनामबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में टॉप 10 में शामिल होने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा. इसके तहत नीचे दिए गए राशि का भुगतान किया जाएगा।

पहला स्थान: 1 लाख की जगह अब 2 लाख

दूसरा स्थान: 75,000 से बढ़ाकर 1.5 लाख

तीसरा स्थान: 50,000 से बढ़ाकर 1 लाख

चौथा से दसवां स्थान: 10,000 से बढ़ाकर ₹20,000

28 Mar 2025, 09:02:49 AM IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड 10वीं में बीते 5 सालों में कितने बच्चे हुए पास

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड 10वीं में बीते 5 सालों में कितने बच्चे हुए पास

2020- 80.59 फीसदी

2021- 79.88 फीसदी

2022- 78.17 फीसदी

2023- 81.04 फीसदी

2024- 82.91 फीसदी

28 Mar 2025, 08:36:18 AM IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live: छात्रों को क्यों है बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 31 मार्च से पहले आने की उम्मीद

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live: छात्रों को बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 31 मार्च से पहले आने की पूरी उम्मीद है जबकि बिहार बोर्ड अध्यक्ष ने कहा है कि 31 मार्च तक मैट्रिक परिणाम जारी होगा। दरअसल 31 मार्च को ईद है। 30 मार्च को रविवार है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट ( BSEB 10th Result 2025) 29 मार्च तक घोषित हो सकता है।

28 Mar 2025, 08:19:02 AM IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live: इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर मिलेगा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live: इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर मिलेगा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट

matricresult2025.com

matricbiharboard.com

biharboardonline.bihar.gov.in

biharboardonline.com

results.biharboardonline.com

28 Mar 2025, 07:49:37 AM IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट मार्कशीट में जरूर चेक करें ये डिटेल्स

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट मार्कशीट में जरूर चेक करें ये डिटेल्स

अभ्यर्थी का नाम

पिता का नाम

माता का नाम

पर्सनल डिटेल्स

स्कूल का नाम और पता

रोल नंबर

प्रत्येक विषयों के नंबर

कुल प्राप्तांक

डिवीजन(पास/फेल)

अन्य जानकारियां

28 Mar 2025, 07:36:59 AM IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट से असंतुष्ट होने पर री-चेकिंग के लिए रहें तैयार

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : याद रखें और हिसाब लगाएं कि आपको किस विषय में कितने मार्क्स की उम्मीद है। आपका उस विषय का पेपर कैसा गया था। रिजल्ट में अगर उम्मीद से नंबर बहुत कम आते हैं तो आप री-चेकिंग का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। लेकिन आप बिहार बोर्ड द्वारा जारी आंसर-की और अपने टीचरों की मदद से अभी से ये हिसाब लगा लें कि विभिन्न विषयों में आपके कितने नंबर आ सकते हैं।

28 Mar 2025, 07:07:09 AM IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : जानें SMS से बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट चेक करने का तरीका

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : परीक्षार्थी यह भी ध्यान रखें कि रिजल्ट की घोषणा के बाद अत्यधिक छात्रों के बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर आने के चलते वह क्रैश हो सकती है या फिर उसमें कुछ तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं। वेबसाइट पर हेवी ट्राफिक की वजह से वह स्लो भी हो सकती है। ऐसे में स्टूडेंट्स के पास फौरन रिजल्ट चेक करने का एक दूसरा ऑप्शन भी होना चाहिए। बिहार बोर्ड मैट्रिक स्टूडेंट्स एक SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

जैसे ही बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी होंगे, लाइव हिन्दुस्तान ( livehindustan.com ) फौरन आपके मोबाइल पर मैट्रिक रिजल्ट का अलर्ट ( SMS ) भेजेगा। लेकिन इसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

यहां जानें कैसे आप SMS के जरिए अपने मोबाइल पर आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं

- सबसे पहले आपको लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर जाकर खुद का मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होगा।

पाएं Bihar Board Matric result 2025 का अलर्ट सबसे पहले, Registration के लिए क्लिक करें

Bihar Board Matric result 2025 का अलर्ट पाने के लिए यूं कराएं रजिस्ट्रेशन

- www.livehindustan.com/career/results पर जाएं।

- बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 पर क्लिक करें।

- बिहार बोर्ड 10 वीं 2025 का रिजल्ट या बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें।

- यहां स्टूडेंट्स अपना अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल क्लास डालकर सब्मिट करें। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद रिजल्ट घोषित होने पर रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स को लाइव हिन्दुस्तान की तरफ से रिजल्ट का एसएमएस भेजा जाएगा। उस SMS में दिए गए लिंक पर क्लिक कर स्टूडेंट्स सीधा अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

28 Mar 2025, 06:41:27 AM IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live: पिछले साल कब आया था बीएसईबी 10वीं रिजल्ट

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live: साल 2024 में बिहार बोर्ड ने 31 मार्च को मैट्रिक रिजल्ट घोषित किया था। इसलिए छात्र इस साल भी इसी तरह की समय की उम्मीद कर सकते हैं। सटीक तिथि को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

28 Mar 2025, 06:34:46 AM IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : कैसा रहा था पिछले साल का बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 के नतीजे 31 मार्च 2024 को घोषित किए गए थे, जहां कुल मिलाकर 82.91 फीसदी छात्रों को सफलता मिली थी। 2023 की तुलना में सफलता का प्रतिशत लगभग 2 फीसदी बढ़ा था। जिला स्कूल पूर्णिया के शिवंकर कुमार ने 97.80 प्रतिशत (489) अंक लाकर राज्यभर में पहले स्थान पर रहे थे। वहीं दूसरे स्थान पर समस्तीपुर जिले के वी हाई स्कूल मोवाजीदपुर नॉर्थ के आदर्श कुमार (97.60 प्रतिशत - 488 अंक) रहे थे।

28 Mar 2025, 06:34:46 AM IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : मोबाइल पर रिजल्ट जारी होने का अलर्ट पाने के लिए यूं कराएं रजिस्ट्रेशन

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : मोबाइल पर रिजल्ट जारी होने का अलर्ट पाने के लिए यूं कराएं रजिस्ट्रेशन

- livehindustan.com/career/results/bihar-board-10th-result पर जाएं।

- रोल नंबर, नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, कक्षा व शहर की डिटेल डालें।

- डिक्लेयरेशन बॉक्स को चेक करे। सब्मिट करें। आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। अब रिजल्ट जारी होते ही आपके मोबाइल नंबर SMS आएगा जिसमें रिजल्ट पेज का डायरेक्ट लिंक दिया गया होगा।

28 Mar 2025, 06:34:47 AM IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट

- matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर जाएं।

- मैट्रिक रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।

- अपना रोल नंबर व रोल कोड डालें। सब्मिट पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , MP Board Result, UP Board Result Live, यूपी बोर्ड रिजल्ट, यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2025 , यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर |