BSEB Bihar Board 12th Result 2025 OUT at interresult2025.com here direct download link Bihar Board 12th Result 2025 OUT: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 interresult2025.com पर जारी, ऐसे करें चेक, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़BSEB Bihar Board 12th Result 2025 OUT at interresult2025.com here direct download link

Bihar Board 12th Result 2025 OUT: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 interresult2025.com पर जारी, ऐसे करें चेक

  • BSEB Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 को जारी कर दिया गया है। बिहार बोर्ड सभी स्ट्रीम के छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानTue, 25 March 2025 01:46 PM
share Share
Follow Us on
Bihar Board 12th Result 2025 OUT: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 interresult2025.com पर जारी, ऐसे करें चेक

BSEB Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 को जारी कर दिया गया है। बिहार बोर्ड सभी स्ट्रीम के छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको अपना रोल नंबर और रोल कोड डालकर लॉग इन करना होगा। इसके अलावा आप बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 को लाइव हिन्दुस्तान पर भी चेक कर सकते हैं। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

अगर आप के स्मार्ट फोन है तो आप आसानी से अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। स्मार्ट पर रिजल्ट चेक करने के लिए आपको गूगल पर बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com या biharboardonline.com को डालकर सर्च करना होगा। अब आपकी स्क्रीन पर ऑफिशियल वेबसाइट ओपन हो जाएगी। अब आप बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक कीजिए। इसके बाद आप अपना रोल नंबर डालकर लॉग इन कीजिए और अपने बिहार इंटर रिजल्ट 2025 को डाउनलोड कर लीजिए।

अगर आप के पास स्मार्ट फोन नहीं है और आपके यहां इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है तो आप अपना रिजल्ट कीपैड मोबाईल से भी चेक कर सकेंगे। इसके लिए आपको अपने मोबाईल फोन में सबसे पहले मैसेज ऐप को ओपन करना होगा। इसके बाद आपको BIHAR12 spaceROLLNUMBER टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। (उदाहरण- BIHAR12 123456789)

ये भी पढ़ें:Live : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट Direct Link, कुछ देर में यहां कर सकेंगे चेक
ये भी पढ़ें:बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज होगा जारी, जानें टॉपर्स की पुरस्कार राशि

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. छात्र का नाम

2. छात्र की जन्मतिथि

3. माता-पिता का नाम

4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड

5. प्राप्त अंक

6. कुल अंक

7. पासिंग स्टेटस

8. स्कूल का नाम

9. छात्र का रोल नंबर

10. पासिंग डिविजन

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 को आप डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको digilocker.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको लॉग इन करना होगा। इसके बाद आपको BSEB Inter Result सेक्शन में जाना होगा। इसके बाद आपको अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर आदि डिटेल्स डालकर लॉग इन करना होगा। अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।