CGBSE CG Board Result 2025: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 जारी, यहां से कर सकते हैं चेक
CG Board Result 2025: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से आज 7 मई 2025 को सीजी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी किया गया। परीक्षा में उपस्थित छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर अपना छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं

CG Board 10th, 12th Result 2025, cgbse.nic.in: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से आज 7 मई 2025 को सीजी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी किया गया। सीजी बोर्ड रिजल्ट को सीएम विष्णुदेव राय के द्वारा घोषित किया गया। छत्तीसगढ़ बोर्ड हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा में उपस्थित छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर अपना छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी।
CG Board 10th, 12th Result 2025 Direct Link
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा में कुल 5.71 लाख छात्र शामिल हुए थे। पिछले साल सीजी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 75.61 फीसदी रहा था। जशपुर की सिमरन सब्बा ने 99.50 फीसदी अंक हासिल कर पूरे राज्य में टॉप किया था। वहीं सीजी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में 80.74 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। महासमुंद की महक अग्रवाल ने 97.40% के साथ 12वीं में टॉप किया था।
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए वेबसाइट-
cgbse.nic.in
results.cgbse.nic.in
cg.nic.in
results.cg.nic.in
CGBSE CG Board Result 2025: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर आपको 10वीं/12वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-
1. छात्र का नाम
2. छात्र की जन्मतिथि
3. माता-पिता का नाम
4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड
5. प्राप्त अंक
6. कुल अंक
7. पासिंग स्टेटस
8. स्कूल का नाम
9. छात्र का रोल नंबर
10. पासिंग डिविजन