दुष्कर्म के मामलों में वांछित बदमाश गिरफ्तार
नई दिल्ली में क्राइम ब्रांच ने यौन उत्पीड़न के दो मामलों में वांछित एक बदमाश को ढाई साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 2018 में अपनी बहू और 2022 में 14 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप हैं।...

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। क्राइम ब्रांच ने यौन उत्पीड़न के दो मामलों में वांछित एक बदमाश को ढाई साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ अलीपुर और पहाड़गंज थाना में ये मामले दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, आरोपी ने वर्ष-2018 में अपनी बहू से दुष्कर्म किया था। इस मामले रिपोर्ट पहाड़गंज थाने में दर्ज है। मामले में जमानत मिलने के बाद से वह फरार चल रहा था। वहीं, अलीपुर में वर्ष-2022 में आरोपी के खिलाफ 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था। इस मामले में भी वह कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था।
क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गोल मार्केट के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।