CGBSE CG Board Result 2025: जानें कैसा रहा छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं का ओवरऑल रिजल्ट, किसने किया टॉप?
CG Board Result 2025: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से आज सीजी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ बोर्ड हाईस्कूल का पास प्रतिशत 76.53% रहा है। छत्तीसगढ़ बोर्ड हायर सेकेंडरी का पास प्रतिशत 81.87% रहा है।

CG Board 10th, 12th Result 2025, cgbse.nic.in: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से आज 7 मई 2025 को सीजी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सीजी बोर्ड रिजल्ट को सीएम विष्णुदेव राय के द्वारा घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ बोर्ड हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा में उपस्थित छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर अपना छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी।
CG Board 10th Result 2025 Direct Link
CG Board 12th Result 2025 Direct Link
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षा में कुल 3,23,094 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 1,45,141 लड़के और 1,77,953 लड़कियां सम्मिलित हुईं थीं। हाईस्कूल परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों की कुल संख्या 2,24,913 है। छत्तीसगढ़ बोर्ड हाईस्कूल का पास प्रतिशत 76.53% रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत 80.70% रहा है और लड़कों का पास प्रतिशत 71.39% रहा है।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं परीक्षा में कुल 2,38,626 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 1,10,084 लड़के और 1,37,442 लड़कियां सम्मिलित हुईं थीं। हायर सेकेंडरी परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों की कुल संख्या 1,84,906 है। छत्तीसगढ़ बोर्ड हाईस्कूल का पास प्रतिशत 81.87% रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत 84.67% रहा है और लड़कों का पास प्रतिशत 78.07% रहा है।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं टॉपर्स लिस्ट-
छत्तीसगढ़ बोर्ड हाईस्कूल में इशिका बाला, नमन कुमार खुंटिया ने 600 में से 595 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। दूसरा स्थान लिव्यांश देव अंगन को मिला है। तीसरे स्थान पर रिया केवट, हेमलता पटेल और टिपेश प्रसाद यादव रहे हैं।
छत्तीसगढ़ हायर सेकेंडरी 12वीं में अखिल सेन ने 500 में से 491 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। दूसरा स्थान श्रुति मंगतानी ने 487 अंक हासिल कर प्राप्त किया है। तीसरा स्थान वैशाली साहू ने 486 अंक हासिल कर प्राप्त किया है।