CUET UG City Intimation Slip 2025 today at cuet.nta.nic.in Know how to Download CUET UG City Intimation Slip 2025 OUT: सीयूईटी यूजी 2025 एग्जाम सिटी स्लिप cuet.nta.nic पर जारी, Direct Link, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़CUET UG City Intimation Slip 2025 today at cuet.nta.nic.in Know how to Download

CUET UG City Intimation Slip 2025 OUT: सीयूईटी यूजी 2025 एग्जाम सिटी स्लिप cuet.nta.nic पर जारी, Direct Link

CUET UG 2025: सीयूईटी यूजी 2025 की एग्जाम सिटी cuet.nta.nic.in पर जारी कर दी गई है। एनटीए की ओर से सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा का आयोजन अब 13 मई 2025 से किया जाएगा।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानWed, 7 May 2025 12:43 PM
share Share
Follow Us on
CUET UG City Intimation Slip 2025 OUT: सीयूईटी यूजी 2025 एग्जाम सिटी स्लिप cuet.nta.nic पर जारी, Direct Link

CUET UG 2025 City Intimation Slip: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, अंडरग्रेजुएट (CUET UG), 2025 की एग्जाम सिटी आज 7 मई 2025 को cuet.nta.nic.in पर जारी कर दी गई है। एनटीए की ओर से सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा का आयोजन अब 13 मई 2025 से 3 जून 2025 तक किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET UG 2025 City Intimation Slip Direct Link

पहले सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा का आयोजन 8 मई से 1 जून 2025 तक होने वाला था। लेकिन अब एनटीए के द्वारा परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप के जरिए अभ्यर्थियों को यह पता चल जाएगा कि उनकी परीक्षा किस तिथि को किस शहर में हैं। अभ्यर्थी एग्जाम सिटी स्लिप को एडमिट कार्ड न समझें।

एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम-

सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा का आयोजन कम्प्यूटर बेस्ड मोड (सीबीटी) के माध्यम से किया जाएगा। सीयूईटी यूजी परीक्षा में तीन सेक्शन होंगे। सेक्शन 1 में लैग होगी। सेक्शन 2 में डोमेन विशेष विषय होंगे। सेक्शन 3 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट होगा।

परीक्षा में हर एक टेस्ट पेपर में उम्मीदवारों से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। ये सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे। सभी प्रश्न करने अनिवार्य होंगे। हर एक टेस्ट पेपर के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 5 अंक दिए जाएंगे। वहीं गलत उत्तर देने पर 1 अंक नेगेटिव मार्किंग के रूप में काट लिया जाएगा। अगर उम्मीदवार ने किसी प्रश्न का उत्तर नहीं मार्क किया है तो उसके लिए कोई अंक नहीं काटे जाएंगे। हर एक टेस्ट पेपर का कुल अंक 250 होगा।

ये भी पढ़ें:सीयूईटी-यूजी 2025 परीक्षा में टॉप स्कोर लाने के स्मार्ट टिप्स
ये भी पढ़ें:सीयूईटी यूजी 2025 डेटशीट का इंतजार, परीक्षा से पहले जानें एग्जाम पैटर्न

CUET UG City Intimation Slip 2025: कैसे डाउनलोड करें सीयूईटी यूजी एग्जाम सिटी स्लिप 2025-

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।

2. होम पेज पर उपलब्ध लिंक 'एडवांस सिटी इंटिमेशन फॉर सीयूईटी (यूजी) 2025' पर क्लिक करें।

3. एक नया पेज खुल जाएगा। जिसमें आवेदन संख्या, जन्मतिथि व अन्य जरूरी जानकारी भरकर सब्मिट करें।

4. सीयूईटी यूजी 2025 इंटिमेशन स्लिप खुल जाएगी।

5. भविष्य के लिए आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CG Board Result , MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|