Jobs: Sarkari Naukari 2025 Government Jobs in India Top 5 Jobs vacancy for 10th pass to graduates Top 5 Jobs: 10वीं से लेकर ग्रेजुएट के लिए 9600+ पदों पर सरकरी नौकरी का जबरदस्त मौका, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़Jobs: Sarkari Naukari 2025 Government Jobs in India Top 5 Jobs vacancy for 10th pass to graduates

Top 5 Jobs: 10वीं से लेकर ग्रेजुएट के लिए 9600+ पदों पर सरकरी नौकरी का जबरदस्त मौका

  • Jobs, Sarkari Naukari 2025 : इस महीने के अंत तक रेलवे से लेकर पुलिस में विभिन्न पदों पर वैकेंसी जारी की गई हैं। इच्छुक कैंडीडेट्स योग्यता अनुसार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 12 April 2025 07:27 PM
share Share
Follow Us on
Top 5 Jobs: 10वीं से लेकर ग्रेजुएट के लिए 9600+ पदों पर सरकरी नौकरी का जबरदस्त मौका

Jobs: Sarkari Naukari 2025 Government Jobs: अप्रैल के महीने में कई पदों पर भर्ती जारी की गई है। नौकरी तलाश करने वाले उम्मीदवार पद अनुसार आवेदन कर सकते हैं। इस महीने के अंत तक रेलवे से लेकर पुलिस में विभिन्न पदों पर वैकेंसी जारी की गई हैं। कुछ की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है तो कुछ की होनी अभी बाकि है। अगर आप भी सरकारी नौकरी का मौका ढूंढ रहे हैं तो नीचे दी आज की टॉप 5 जॉब लिस्ट देख अप्लाई कर सकते हैं-

1- राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025: जयपुर में पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती जारी है। कार्यालय महानिदेशक पुलिस राजस्थान की ओर से पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल 2025 से शुरू होगी। आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस भर्ती की अंतिम तिथि 17 मई 2025 तय की गयी है। इस भर्ती अभियान के जरिए लगभग 9617 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इच्छुक कैंडीडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट https://recruitment2.rajasthan.gov.in के जरिए ऑन लाइन अप्लाई कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखें।

ये भी पढ़ें:रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट 9970 भर्ती के आवेदन शुरू, छीनी गई बड़ी छूट, 10 खास बा
ये भी पढ़ें:बिहार में फील्ड असिस्टेंट के 201 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता

2- रेलवे अप्रेंटिस भर्ती: आरआरसी नागपुर डिवीजन में अप्रेंटिस के पदों पर वैकेंसी जारी है। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे की ओर से इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है, जो 4 मई 2025 तक जारी रहेगी। आधिकारिक सूचना के अनुसार, इच्छुक कैंडीडेट्स अप्रेंटिसशिप वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। लगभग 933 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। योग्य उम्मीदवार की आयु 15 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियम अनुसार छूट मिल सकती है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखें।

3- इसरो भर्ती 2025: इसरो द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती जारी हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2025 को समाप्त हो जाएगी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (वीएसएससी) में फायरमैन, असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्तियां शुरू हैं। पद अनुसार वेबसाइट www.vssc.gov.in पर जाकर आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखें।

4- यूकेएसएसएससी भर्ती 2025: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। ग्रुप C के तहत लगभग 63 पदों पर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस भर्ती की अंतिम तिथि 29 अप्रैल 2025 तय की गयी है। इच्छुक उम्मीदवार यूकेएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से असिस्टेंट अकाउंटेंट, रिकॉर्ड कीपर/ स्टोर कीपर, ऑफिस असिस्टेंट III (अकाउंट्स), कैशियर डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखें।

5- बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती: बीपीएससी की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की जा रही है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस भर्ती की अंतिम तिथि 07 मई, 2025 तय की गयी है। इस भर्ती अभियान के जरिए असिस्टेंट प्रोफेसर के लगभग 1711 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in देखें।

इच्छुक कैंडीडेट्स योग्यता अनुसार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।