JPSC Mains Result OUT: झारखंड 11वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट jpsc.gov.in पर जारी, Direct Link
JPSC 11th Mains Result 2023: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से 11वीं मुख्य परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

JPSC 11th Mains Result Pdf Download: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से 11वीं मुख्य परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हुआ है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से 11वीं मुख्य परीक्षा में कुल 864 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।
JPSC 11th Mains Result 2023 Direct PDF Download Link
झारखंड लोक सेवा आयोग ने करीब 10 महीने के लंबे इंतजार के बाद 11वीं मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। यह परिणाम झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का है।
JPSC 11th Mains Result 2023: झारखंड 11वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट कैसे चेक करें-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए रिजल्ट टैब पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको JPSC 11th Mains Result 2023 लिंक पर क्लिक करना होगा।
4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर झारखंड 11वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।
5. अब आप रिजल्ट पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर (Ctrl+F) की प्रेस करके चेक कर सकते हैं।
6. इसके बाद आप झारखंड 11वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लीजिए।
7. इसके बाद आप, भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब इंटरव्यू राउंड में शामिल होना होगा। आयोग की ओर से इंटरव्यू राउंड का शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इंटरव्यू के बाद ही उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।