MAH LLB Admit Card 2025: महाराष्ट्र एलएलबी कॉमन एंट्रेस टेस्ट 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी, Direct Link
- MAH CET Admit Card: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने आज 21 अप्रैल, 2025 को एमएएच एलएलबी एडमिट कार्ड 2025 को जारी कर दिया है।

MAH LLB Admit Card 2025, Direct Link: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने आज 21 अप्रैल, 2025 को एमएएच एलएलबी एडमिट कार्ड 2025 को जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार MAH-LLB 5 Yrs CET 2025 प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे MAHACET की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org के माध्यम से हॉल टिकट (एडमिट कार्ड) डाउनलोड कर सकते हैं।
एमएएच एलएलबी 5 वर्षीय सीईटी लिखित परीक्षा 28 अप्रैल, 2025 को महाराष्ट्र और अन्य राज्यों के अंदर विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। MAH-LL.B. 5 वर्षीय सीईटी-2025 कई सेशन में केवल ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्रों पर समय से पहले पहुंचे। उम्मीदवार अपने साथ एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी और वैलिड फोटो आईडी कार्ड जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि जरूर लेकर जाएं।
MAH LLB Admit Card 2025: एमएएच एलएलबी 5 वर्षीय सीईटी 2025 के लिए एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगिन करना होगा।
4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
5. अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।
6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
एडमिट कार्ड में लिखी इन जानकारियों को जरूर चेक करें-
1. परीक्षा का नाम
2. परीक्षा सेंटर का पता
3. परीक्षा का समय
4. परीक्षा की तिथि
5. उम्मीदवार का नाम
6. उम्मीदवार की जन्मतिथि
7. उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर
8. परीक्षा के लिए गाइडलाइंस
9. परीक्षा के विषय
10. परीक्षा सेंटर पर पहुंचने का समय
ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।