MPESB Paryavekshak Admit Card 2025: एमपी महिला पर्यवेक्षक एडमिट कार्ड esb.mp.gov.in पर जारी, 5.93 लाख देंगे परीक्षा
- MPESB Paryavekshak Admit Card 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

MPESB Paryavekshak Admit Card 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in. पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। चयन बोर्ड ने यह भी कहा है कि अभी केवल आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं/मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। शेष आवेदकों के प्रवेश पत्र शीघ्र जारी किए जाएंगे। इस भर्ती के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के कुल 660 पद भरे जाएंगे। यह विशेष रूप से महिलाओं के लिए आरक्षित है। इस भर्ती के लिए 5.93 लाख युवतियों ने आवेदन किया है।
एमपीईएसबी महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 7 मार्च 2025 को होगी। परीक्षा तीन घंटे के लिए दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। सत्र 1 के लिए, उम्मीदवारों को सुबह 7 से 8 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा, जबकि दूसरे सत्र के लिए, उम्मीदवारों को दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
जानें कितने पदों पर वैकेंसी निकली है-
पद कोड 01 - पर्यवेक्षक - आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से सीमित सीधी भर्ती (बैकलॉग) सिर्फ महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए - 10 पद
पद कोड 02 - पर्यवेक्षक - खुली सीधी भर्ती (बैकलॉग) सिर्फ महिलाओं के लिए - 9 पद
पद कोड 03 - पर्यवेक्षक - आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से सीमित सीधी भर्ती, सिर्फ महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए - 321 पद
पद कोड 04 - पर्यवेक्षक - खुली सीधी भर्ती, सिर्फ महिलाओं के लिए - 288 पद
पद कोड 05 - पर्यवेक्षक - खुली सीधी भर्ती, सिर्फ पुरुषों के लिए - 32 पद
Admit Card Direct Link
MPESB Paryavekshak Admit Card 2025 Download: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in. पर जाएं।
- होमपेज पर Test Admit Card - Paryavekshak Recruitment Test - 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन क्रमांक, जन्मतिथि व माता के नाम के पहले 2 अक्षर और आधार के अंतिम अंक दर्ज करें।
- इसके बाद पेपर का सेलेक्शन करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- डाउनलोड पर क्लिक करके इसे सेव कर लें। प्रिंट आउट भी ले लें।