MPESB Mahila Paryavekshak Exam 2025: MP Paryavekshak Exam esb mp gov in guidlines admit card rules MPESB Paryavekshak Exam : एमपी महिला पर्यवेक्षक परीक्षा कल, 1 घंटे पहले बंद होगा गेट, नेगेटिव मार्किंग नहीं, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़MPESB Mahila Paryavekshak Exam 2025: MP Paryavekshak Exam esb mp gov in guidlines admit card rules

MPESB Paryavekshak Exam : एमपी महिला पर्यवेक्षक परीक्षा कल, 1 घंटे पहले बंद होगा गेट, नेगेटिव मार्किंग नहीं

  • MPESB Paryavekshak Exam 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा कल 7 मार्च को आयोजित होगी। इस भर्ती के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के कुल 660 पद भरे जाएंगे।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तानThu, 6 March 2025 02:24 PM
share Share
Follow Us on
MPESB Paryavekshak Exam : एमपी महिला पर्यवेक्षक परीक्षा कल, 1 घंटे पहले बंद होगा गेट, नेगेटिव मार्किंग नहीं

MPESB Paryavekshak Exam 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा कल 7 मार्च को आयोजित होगी। इस भर्ती के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के कुल 660 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए 5.93 लाख युवतियों ने आवेदन किया है। परीक्षा तीन घंटे के लिए दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। गेट एक घंटे पहले बंद हो जाएगा। पहला सत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। सत्र 1 के लिए, उम्मीदवारों को सुबह 7 से 8 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा, जबकि दूसरे सत्र के लिए, उम्मीदवारों को दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

हर सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जायेगा। गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।

- परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र के साथ मूल फोटो युक्त पहचान पत्र (मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट में से कोई एक ) साथ ले जाना अनिवार्य है। UIDAI से वेरिफाई होने पर ही आधार मान्य होगा।

- अपने साथ काला बॉल पेन लाना होगा।

- अपना आधार कार्ड / ई -आधार कार्ड / आधार कार्ड की फोटोकॉपी /आधार नंबर /आधार VID की जानकारी लाना अनिवार्य है।

- परीक्षा केंद्र में एंट्री के समय और परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य है।

- मोबाइल, कैलकुलेटर, स्मार्ट वाच व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट नहीं ला सकते।

जानें कितने पदों पर वैकेंसी निकली है-

पद कोड 01 - पर्यवेक्षक - आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से सीमित सीधी भर्ती (बैकलॉग) सिर्फ महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए - 10 पद

पद कोड 02 - पर्यवेक्षक - खुली सीधी भर्ती (बैकलॉग) सिर्फ महिलाओं के लिए - 9 पद

पद कोड 03 - पर्यवेक्षक - आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से सीमित सीधी भर्ती, सिर्फ महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए - 321 पद

पद कोड 04 - पर्यवेक्षक - खुली सीधी भर्ती, सिर्फ महिलाओं के लिए - 288 पद

पद कोड 05 - पर्यवेक्षक - खुली सीधी भर्ती, सिर्फ पुरुषों के लिए - 32 पद