NABARD exam: नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nabard.org. से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nabard.org. से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे। आपको बता दें कि एडमिट कार्ड 21 नवंबर तक उपलब्ध रहेंगे। आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन एग्जाम भी 21 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। प्रश्न पत्र में रीजनिंग, इंगलिश भाषा, जनरल अवेयरनेस, न्यूमेरिक एबिलिटी से सवाल पूछे जाएंगे। 120 सवाल होंगे और अधिकतम मार्क्स भी 120 होंगे। परीक्षा 90 मिनट की होगी। गलत जवाब के लिए परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। हर गलत जवाब के लिए एक चौथाई नंबर काट लिए जाएंगे। ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाओ
इसके बाद NABARD ऑफिस अटेंडेंट के लिंक पर क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको लॉग इन डिटेल्स डालनी होगी।
इसके बाद आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।
इसकी हार्ड कॉपी भविष्य के लिए रख सकते हैं।
परीक्षा पेपर की भाषा अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही होगी। उम्मीदवार अंग्रेजी को छोड़कर बाकी सभी विषयों के लिए अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी भाषा का चयन कर सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा में प्राप्त अंकों को अंतिम मेरिट सूची के लिए माना जाएगा। वर्टिकल कैटेगरी के अंचर्गत एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए राज्यवार अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।क्षैतिज आरक्षण अंतर्गत आने वाले पीडब्ल्यूबीडी/ईएक्सएस/डीआईएस-ईएक्सएस उम्मीदवारों के लिए ऑल इंडिया के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और उम्मीदवारों को उनके निवास स्थान राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के अनुसार उन केंद्रों/राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में 108 पदों को भरेगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2 अक्टूबर को शुरू हुई और 21 अक्टूबर, 2024 को समाप्त हुई थी।