PSEB Punjab Board 12th Result 2025 released at pseb.ac.in check result via SMS with easy steps PSEB 12th Result 2025: पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी, SMS से आसानी से करें चेक, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़PSEB Punjab Board 12th Result 2025 released at pseb.ac.in check result via SMS with easy steps

PSEB 12th Result 2025: पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी, SMS से आसानी से करें चेक

PSEB Punjab Board 12th Result 2025: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSBE) की ओर से आज 14 मई 2025 को पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। पंजाब बोर्ड12वीं रिजल्ट 2025 SMS से चेक करें।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानWed, 14 May 2025 03:10 PM
share Share
Follow Us on
PSEB 12th Result 2025: पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी, SMS से आसानी से करें चेक

pseb.ac.in PSEB 12th Result 2025: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSBE) की ओर से आज 14 मई 2025 को पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।

PSEB 12th Result 2025 Direct Link

इस साल परीक्षा में कुल छात्र: 2,65,388 शामिल हुए थे, जिनमें से 2,41,506 पास हुए हैं। कुल मिलाकर 91% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। लड़कों का पास प्रतिशत 88.08% रहा है।पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 6% से अधिक है। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.32% रहा है।

SMS से चेक करें पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025-

आप अपना पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट कीपैड फोन से एसएमएस (SMS) के माध्यम से भी चेक कर सकेंगे। इसके लिए आपको अपने मोबाईल फोन से PB12 (SPACE) लिखकर Roll Number लिखकर (PB12 Roll Number) इसे 5676750 पर भेजना होगा। कुछ देर के बाद आपका रिजल्ट आपके फोन पर भेज दिया जाएगा।

Punjab Board 12th Result 2025: पंजाब बोर्ड12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-

1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद होम पेज पर आपको 12वीं एग्जाम रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको अपना रोल नंबर डालकर लॉग इन करना होगा।

4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

पंजाब बोर्ड रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. छात्र का नाम

2. छात्र की जन्मतिथि

3. माता-पिता का नाम

4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड

5. प्राप्त अंक

6. कुल अंक

7. पासिंग स्टेटस

8. स्कूल का नाम

9. छात्र का रोल नंबर

10. पासिंग डिविजन

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|