RBSE 10th Result Date,राजस्थान बोर्ड 10 वीं के परिणाम,राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025,Rajasthan board result 2025 Date,
rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RbSE result 2025) के 12वीं-10वीं के रिजल्ट 25 मई के बाद जारी हो सकता है। हालांकि अभी बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। रिजल्ट जारी होने पर स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे।इस बार 12वीं के रिजल्ट में देरी हो गई है। पिछले साल आरबीएसई 12वीं के नतीजे 20 मई को जारी हो गए थे। लेकिन इस बार कहा जा रहा है कि 5-7 दिन की देरी हो जाएगी। इस बार 12वीं की परीक्षा देने वाले 8.89 लाख विद्यार्थी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड तीनों संकायों के परिणाम एक साथ जारी करने की तैयारी कर रहा है। इसलिए परिणाम में देरी हो रही है। बोर्ड के सचिव कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि 12वीं बोर्ड का परिणाम तैयार करने का काम जारी है। इस महीने के अंत तक परिणाम जारी कर दिया जाएगा। 10वीं के भी 10 लाख से अधिक स्टूडेंट्स नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को एग्जाम में पास होने के लिए कम से कम 33 फीसदी अंक लाने होगें। इससे कम अंक आने पर फेल होंगे। अगर दो विषयों में फेल होते हैं, तो कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी। कंपार्टमेंट परीक्षा सितंबर में आयोजित की जाती है। आप लाइव हिन्दुस्तान पर राजस्थान बोर्ड के नतीजे चेक कर सकेंगे। इसके लिए पहले यहां रजिस्ट्रेशन कर लें लाइव हिन्दुस्तान रिजल्ट के लिए लिंक
21 May 2025, 01:31:20 PM IST
RBSE 10th 12th Result 2025 live: आरबीएसई रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट से देखें
RBSE 10th 12th Result 2025 live: आरबीएसई रिजल्टऑनलाइन देखने के लिए, rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं। अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ सब्मिट करने के बाद, छात्र अपने अंक देख सकते हैं।
21 May 2025, 01:09:12 PM IST
RBSE 10th 12th result 2025 live: कंपार्टमेंट एग्जाम से बच जाएगा साल
RBSE 10th 12th result 2025 live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) उन छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करता है जो मुख्य बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषय पास करने में असफल रहे हैं। ये कंपार्टमेंट परीक्षाएं, उन्हें अपना साल बचाने का दूसरा मौका देती हैं।
21 May 2025, 12:56:51 PM IST
RBSE 10th 12th result 2025 live: आरबीएसई में पिछले साल किस स्ट्रीम का रिजल्ट अच्छा गया था
RBSE 10th 12th result 2025 live: आरबीएसई में पिछले साल कॉमर्स स्ट्रीम में 98.95% की शानदार पास दर थी। विज्ञान और कला स्ट्रीम ने भी 2024 में भी अच्छे रिजल्ट थे, अब देखना होगा कि इस साल रिजल्ट कैसा आता है। परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें
21 May 2025, 12:41:20 PM IST
RBSE 10th 12th result 2025 live: आरबीएसई12वीं आर्ट्स, साइंस में पिछले साल कितनी लड़कियां पास हुईं
RBSE 10th 12th result 2025 live: RBSE कक्षा 12वीं की परीक्षा में पिछले साल आरबीएसई 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में, 97.21% लड़कियां पास हुईं, जबकि 95.44% लड़के पास हुए। साइंस स्ट्रीम में लड़कियों ने 97.57% पास दर हासिल की, जबकि लड़कों ने 95.98% पास दर दर्ज की।
21 May 2025, 12:35:34 PM IST
RBSE 10th 12th result 2025 live: पास होने के लिए कितने अंक
RBSE 10th 12th result 2025 live: छात्र को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक की जरूरत होगी। पासिंग क्राइटेरिया को पूरा करने के लिए छात्रों को थ्योरी परीक्षा और प्रैक्टिकल/इंटर्नल असिस्मेंट में अलग-अलग पास करना होगा
21 May 2025, 12:12:52 PM IST
RBSE 10th 12th result 2025 live: आरबीएसई वेबसाइट और SMS के जरिए ऐसे करें रिजल्ट चेक
RBSE 10th 12th result 2025 live: राजस्थान बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी होने के बाद छात्र Board of Secondary Education, Rajasthan, Ajmer की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर या SMS के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बोर्ड जल्द ही रिजल्ट चेक करने के लिए निर्देश भी जारी करेगा।
21 May 2025, 12:08:59 PM IST
RBSE 10th 12th result 2025 live: आरबीएसई बोर्ड 12वीं के बिजनेस स्टडीज पेपर विवाद क्या था?
RBSE 10th 12th result 2025 live: इस साल राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने कक्षा 12 की बिजनेस स्टडीज परीक्षा रद्द कर दी थी, क्योंकि प्रश्नपत्र पिछले साल जैसा ही था। 23 मार्च को आयोजित इस परीक्षा में कॉमर्स स्ट्रीम के करीब 30,000 छात्रों ने हिस्सा लिया था।
21 May 2025, 12:05:42 PM IST
RBSE 10th 12th result 2025 live: आरबीएसई रिजल्ट 10वीं का रिजल्ट पिछले साल कब आए थे
RBSE 10th 12th result 2025 live: आरबीएसई बोर्ड ने पिछले साल, आरबीएसई ने 29 मई को राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित किया था। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 10,60,751 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 10,39,895 उपस्थित हुए थे।
21 May 2025, 12:01:28 PM IST
RBSE 10th 12th result 2025 live: आरबीएसई रिजल्ट को लेकर सूचना कब
RBSE 10th 12th result 2025 live: आरबीएसई बोर्ड को आरबीएसई 10 वीं और 12 वीं के परिणाम की तारीख और समय के बारे में पूर्व सूचना प्रदान करते हुए वेबसाइट पर एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करने की उम्मीद है।
21 May 2025, 11:59:55 AM IST
RBSE 10th 12th result 2025 live: आरबीएसई 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ आएगा?
RBSE 10th 12th result 2025 live: आरबीएसई 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ तीनो स्ट्रीम का रिजल्ट जारी करेगा। इसके पहले साइंस और कॉमर्स के एक साथ और आर्ट्स के एक साथ नतीजे आते थे।
21 May 2025, 11:56:42 AM IST
RBSE 10th 12th result 2025 live: आरबीएसई 10वीं, 12वीं के नतीजे कैसे देखें?
RBSE 10th 12th result 2025 live: आरबीएसई 10वीं, 12वीं के नतीजे कैसे देखें?
आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर, RBSE 10वीं या 12वीं के नतीजे के लिंक पर क्लिक करें
लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
परिणाम देखें और डाउनलोड करें।