RBSE 12th Result 2025 Arts Science commerce released at rajeduboard.rajasthan.gov.in RBSE 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी, जानें कैसा रहा आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स रिजल्ट, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़RBSE 12th Result 2025 Arts Science commerce released at rajeduboard.rajasthan.gov.in

RBSE 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी, जानें कैसा रहा आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स रिजल्ट

RBSE Board 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड (RBSE) ने आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 12वीं में सबसे ज्यादा पास प्रतिशत कॉमर्स स्ट्रीम का रहा है, कॉमर्स स्ट्रीम के स्टूडेंट्स का पास पर्सेंटेज 99.07% दर्ज किया गया है।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानThu, 22 May 2025 05:41 PM
share Share
Follow Us on
RBSE 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी, जानें कैसा रहा आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स रिजल्ट

RBSE Board 12th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से आज 22 मई 2025 को आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स परीक्षा में उपस्थित छात्र अपना राजस्थान बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट आसानी से लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी आसानी से रोल नंबर डालकर चेक कर सकते हैं।

इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 12वीं में सबसे ज्यादा पास प्रतिशत कॉमर्स स्ट्रीम का रहा है, कॉमर्स स्ट्रीम के स्टूडेंट्स का पास पर्सेंटेज 99.07% दर्ज किया गया है। इस वर्ष कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 28010 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें से 27,750 छात्रों को परीक्षा में सफल घोषित किया गया है।

इसके बाद आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.78% रहा है। आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 578164 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 565346 छात्रों को सफल घोषित किया गया है। आर्ट्स स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 98.42% रहा है तो वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 97.09% रहा है। राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 386809 स्टूडेंट्स की फर्स्ट डिविजन आई है। इसमें 163917 लड़के हैं और 222892 लड़कियां हैं।

साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 94.43% रहा है। आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.02 प्रतिशत है, जो लड़कों से बेहतर है। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 98.07% रहा है।

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 163917 लड़के फर्स्ट डिविजन से पास हुए। 95499 सेकेंड से और 7934 थर्ड डिविजन से पास हुए। 2805 की सप्लीमेंट्री आई। लड़कियों में 222892 की फर्स्ट डिविजन आई है। 69270 सेकेंड से और 5035 थर्ड डिविजन से पास हुईं। 1855 की सप्लीमेंट्री आई है। आर्ट्स में कुल 4660 की सप्लीमेंट्री आई है।

ये भी पढ़ें:Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक, यहां करें चेक
ये भी पढ़ें:राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2025 जारी, Direct Link से करें डाउनलोड
ये भी पढ़ें:राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2025 जारी, ऐसे करें डाउनलोड

RBSE Board 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-

1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाएं।

2. इसके बाद होम पेज पर आपको 12वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।

3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।

4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।