RBSE 12th Science Result 2025: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2025 जारी, प्रीति के आए 99.80% नंबर
RBSE Board 12th Science Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से आज 22 मई 2025 को आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। छात्र अपना राजस्थान बोर्ड साइंस रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
RBSE Board 12th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से आज 22 मई 2025 को आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित छात्र अपना राजस्थान बोर्ड साइंस रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट आसानी से लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी आसानी से रोल नंबर डालकर चेक कर सकते हैं। राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 94.43% रहा है।
साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 94.43% रहा है। आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.02 प्रतिशत है, जो लड़कों से बेहतर है। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 98.07% रहा है। राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजों में साइंस में प्रीति के 99.80% नंबर आए हैं।
आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम के टॉप 3 जिले-
राजसमंद: 99.58 प्रतिशत छात्र पास हुए।
डीग: 99.42 प्रतिशत।
नागौर: 99.39 प्रतिशत।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थीं। पिछले साल के सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट की बात करें तो 2024 में राजस्थान बोर्ड ने तीनों स्ट्रीम का आरबीएससी 12वीं रिजल्ट 2024 (Rajasthan Board 12th Arts, Science, Commerce Result ) एक ही दिन 20 मई 2024 को घोषित किया गया था। ऐसा करके बोर्ड ने बीते सालों से चली आ रही परंपरा तोड़ी थी। आरबीएसई 12वीं साइंस का रिजल्ट 97.73 फीसदी रहा था। राजस्थान बोर्ड 12वीं में खैरथल की छात्रा प्राची सोनी ने टॉप किया था। साइंस स्ट्रीम की प्राची ने 500 में से 500 अंक हासिल कर इतिहास रचा था।
RBSE Board 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर आपको 12वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-
1. छात्र का नाम
2. छात्र की जन्मतिथि
3. माता-पिता का नाम
4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड
5. प्राप्त अंक
6. कुल अंक
7. पासिंग स्टेटस
8. स्कूल का नाम
9. छात्र का रोल नंबर
10. पासिंग डिविजन