UPSC CSE newspaper vendor son cracked upsc cse 2024 with 557 rank upsc cse result 2024 UPSC CSE 2024: पिता बेचते हैं अखबार, बेटे ने यूपीएससी पास कर नाम किया रोशन, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़UPSC CSE newspaper vendor son cracked upsc cse 2024 with 557 rank upsc cse result 2024

UPSC CSE 2024: पिता बेचते हैं अखबार, बेटे ने यूपीएससी पास कर नाम किया रोशन

  • UPSC Result 2024: झारखंड के बोकारो के रहने वाले राजकुमार महतो ने यूपीएससी परीक्षा 2024 पास कर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। उन्हें यूपीएससी 2024 परीक्षा में 557वीं रैंक हासिल हुई है।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानTue, 22 April 2025 05:25 PM
share Share
Follow Us on
UPSC CSE 2024: पिता बेचते हैं अखबार, बेटे ने यूपीएससी पास कर नाम किया रोशन

UPSC SUCCESS STORY: यूपीएससी ने सीएसई रिजल्ट 2024 की घोषणा कर दी है। इस बार यूपीएससी 1009 अभ्यर्थियों का चयन किया है। अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता पाने से आपको कोई नहीं रोक सकता है। झारखंड के बोकारो के रहने वाले राजकुमार महतो ने यूपीएससी परीक्षा 2024 पास कर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। उन्हें यूपीएससी 2024 परीक्षा में 557वीं रैंक हासिल हुई है।

राजकुमार महतो बोकारो जिले के चास प्रखंड के तियाड़ा गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम रामपद महतो है। उनकी माता का नाम राधिका देवी है। राजकुमार महतो एक बहुत ही साधारण परिवार से आते हैं लेकिन उनकी कामयाबी साधारण नहीं है। पहले उनके पिता कपड़े सिलने का काम करते थे, लेकिन अच्छी आर्थिक स्थिति नहीं होने के कारण उन्होंने अखबार बेचने का काम शुरू किया। उन्होंने अच्छी आर्थिक स्थिति नहीं होने के बावजूद अपने बेटे को बेहतर शिक्षा प्रदान की।

राजकुमार महतो ने अपनी स्कूली शिक्षा जीजीपीएस स्कूल से प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) से एमए की पढ़ाई की है।

ये भी पढ़ें:यूपीएससी सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट का upsc.gov.in पर जारी, शक्ति दुबे ने किया टॉ
ये भी पढ़ें:यूपीएससी सीएसई रिजल्ट जारी, 1009 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

राजकुमार महतो का इस बार यह तीसरा यूपीएससी प्रयास था। दूसरे प्रयास में वह यूपीएससी इंटरव्यू राउंड तक पहुंचे थे। राजकुमार महतो ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजनों और शिक्षकों को दिया है।

राजकुमार महतो की सफलता उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है जो आर्थिक स्थिति को अपनी असफलता का कारण मानते हैं। सफलता पाने के लिए आर्थिक स्थिति नहीं मजबूत इरादे और कड़ी मेहनत साथ देती है।

यूपीएससी ने आज 22 अप्रैल 2025 को सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट 2024 को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना UPSC CSE Result आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इस वर्ष शक्ति दुबे ने टॉप किया है। दूसरा स्थान हर्षिता गोयल ने हासिल किया है। तीसरे स्थान पर डोंगरे पराग रहे हैं। इस वर्ष यूपीएससी ने कुल 1009 अभ्यर्थियों का विभिन्न सेवाओं के लिए चयन किया है। जिसमें 335 जनरल कैटेगरी, 109 ईडब्ल्यूएस, 318 ओबीसी, 160 एससी और 87 एसटी कैटेगरी के उम्मीदवार शामिल हैं l