Death toll inChhattisgarh Naxalite encounter may rise further छत्तीसगढ़ नक्सली मुठभेड़: IG ने बताया मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती; ऑपरेशन जारी, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़Death toll inChhattisgarh Naxalite encounter may rise further

छत्तीसगढ़ नक्सली मुठभेड़: IG ने बताया मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती; ऑपरेशन जारी

  • बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने बताया कि बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में एक अभियान चल रहा है। इसमें माओवादियों को ढेर करने के अलावा बड़ी मात्रा में हथियार भी मिले हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा।

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, बीजापुरThu, 20 March 2025 04:45 PM
share Share
Follow Us on
छत्तीसगढ़ नक्सली मुठभेड़: IG ने बताया मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती; ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इसमें अब तक कुल दो अलग-अलग मुठभेड़ में 30 नक्सलियों की मौत हो चुकी है। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने बताया कि बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में एक अभियान चल रहा है। इसमें माओवादियों को ढेर करने के अलावा बड़ी मात्रा में हथियार भी मिले हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा।

नक्सलियों की संख्या बढ़ने के आसार

दुर्भाग्य से इस मुठभेड़ में हमारा एक डीआरजी जवान भी शहीद हो गया है। आईजी ने बताया कि ऑपरेशन जारी है। रह-रहकर दोनों तरफ से लगातार फायरिंग हो रही है। सावधानीपूर्वक सर्च अभियान भी चल रहा है। इसके चलते अभी और भी नक्सलियों की लाशें मिल सकती हैं।

ये भी पढ़ें:बड़ी सफलता! छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने दो अलग एनकाउंटर में 30 नक्सली किए ढेर

बड़ी मात्रा में हथियार हुए बरामद

कांकेर और नारियलपुर के सीमावर्ती इलाके में भी मुठभेड़ जारी है। इसमें सुबह 8 बजे से लगातार कई बार मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद अब तक कुल 4 माओवादियों की लाशें बरामद हुई हैं। इसके साथ ही ऑटोमेटिक और सेमीऑटोमेटिक हथियार भी बरामद किए गए थे। आईजी ने बताया कि इस इलाके में भी फायरिंग और सर्च अभियान जारी है।

आपको बताते चलें कि आज बीजापुर दंतेवाड़ा सीमा क्षेत्र के अलावा कांकेड़ में भी सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस तरह कुल 30 नक्सलियों को मार गिराने में समफलता हाथ लगी है। बीजापुर में 26 तो वहीं कांकेर में 4 नक्सलियों को मार गिराया गया है। आज सवेरे से ही लाल आतंक के खिलाफ जवानों का अभियान जारी है। इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य दिग्गज नेता सराह चुके हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।