We want a cemeter, Why is there a ruckus over burying a dead body in Chhattisgarh? हमें सविंधान चाहिए, कब्रिस्तान चाहिए…; छत्तीसगढ़ में शव दफनाने को लेकर क्यों मच गया बवाल?, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़We want a cemeter, Why is there a ruckus over burying a dead body in Chhattisgarh?

हमें सविंधान चाहिए, कब्रिस्तान चाहिए…; छत्तीसगढ़ में शव दफनाने को लेकर क्यों मच गया बवाल?

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक शव को दफनाने को लेकर गांव में बवाल मच गया। मामला इतना बढ़ गया कि परिजनों ने शव को लेकर धरना प्रदर्शन तक कर दिया। परिजनों ने चक्का जाम करते हुए नारे लगाए कि हमें संविधान चाहिए, कब्रिस्तान चाहिए।

Ratan Gupta बस्तर, वार्ताSun, 4 May 2025 02:58 PM
share Share
Follow Us on
हमें सविंधान चाहिए, कब्रिस्तान चाहिए…; छत्तीसगढ़ में शव दफनाने को लेकर क्यों मच गया बवाल?

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक शव को दफनाने को लेकर गांव में बवाल मच गया। मामला इतना बढ़ गया कि परिजनों ने शव को लेकर धरना प्रदर्शन तक कर दिया। परिजनों ने चक्का जाम करते हुए नारे लगाए कि हमें संविधान चाहिए, कब्रिस्तान चाहिए। पूरा मामला बस्तर जिले की बकावंड विकासखंड के ग्राम सरगीपाल का है।

यहां शव दफनाने को लेकर जो विवाद हुआ उसके पीछे की वजह युवक का धर्मांतरण करना है। इसके चलते ही अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीण अपने गांव में शव न दफनाने देने पर अड़ गए हैं। वहीं इसके विरोध में मृतक के परिजन और ईसाई समुदाय के लोग शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे।

ये भी पढ़ें:भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को Z सिक्योरिटी मिलने पर हमलावर हुई आप
ये भी पढ़ें:भोपाल रेप केस: फरार होने में आरोपी फरहान अली घायल; हत्या के प्रयास का केस दर्ज

ग्राम पंचायत सरगीपाल निवासी 35 वर्षीय अजय बघेल बीते 21 अप्रैल को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उसकी मृत्यु हो गई। परिजन अजय के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम सरगीपाल और दशापाल के ग्रामीण एकजुट होकर शव को गांव में दफनाने का विरोध करने लगे। ग्रामीणों का कहना था मृतक व उसके परिजन क्रिश्चियन धर्म अपना चुके थे। मृतक के परिवार पहले हिंदू थे इसलिए हिंदू रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाए।

वहीं मृतक के परिजन ईसाई धर्म के अनुसार अंतिम संस्कार पर अड़ गए। काफी गहमा गहमी के बाद मृतक के परिजन और क्रिश्चियन समुदाय के लोगों ने रोड पर बैठ कर चक्काजाम कर दिया। वे नारे लगाते रहे कि हमें संविधान चाहिए, कब्रिस्तान चाहिए। खबर मिलने पर एसडीएम ऋषिकेश तिवारी, तहसीलदार जागेश्वरी गावड़े, थाना प्रभारी डोमेंद्र सिन्हा तुरंत मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई भी मानने को तैयार नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।