IPL 2025 Navjot Singh Sidhu Praises This habit of Mumbai Indians Says Soi hui Shaktiyan Jagne wali hain IPL: मुंबई इंडियंस की इस आदत पर नवजोत सिंह सिद्धू हुए फिदा, बोले- सोई हुई शक्तियां जागने वाली हैं, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025 Navjot Singh Sidhu Praises This habit of Mumbai Indians Says Soi hui Shaktiyan Jagne wali hain

IPL: मुंबई इंडियंस की इस आदत पर नवजोत सिंह सिद्धू हुए फिदा, बोले- सोई हुई शक्तियां जागने वाली हैं

  • दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने मुंबई इंडियंस की तारीफ की। मुंबई ने आईपीएल 2025 में अभी तक दो मैच जीते हैं।

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तानMon, 14 April 2025 07:24 PM
share Share
Follow Us on
IPL: मुंबई इंडियंस की इस आदत पर नवजोत सिंह सिद्धू हुए फिदा, बोले- सोई हुई शक्तियां जागने वाली हैं

मुंबई इंडियंस (एमआई) आईपीएल 2025 में जीत की पटरी पर लौट आई है। एमआई ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 12 रनों से हराया। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली एमआई की यह मौजूदा सीजन में दूसरी जीत है। पांच बार की चैंपियन एमआई को 6 मैचों में चार हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई ने सीजन की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार के साथ की। एमआई ने फिर कोलकाका नाइट राइडर्स को शिकस्त दी। वहीं, हार्दिक ब्रिगेड ने फिर लगातार दो मैच गंवाए। दिल्ली के विरुद्ध जीत के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने मुंबई की तारीफ की।

सिद्धू एमआई की हारने के बाद जीतने की आदत पर फिदा हैं। उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि एमआई की सोई हुई शक्तियां जागने वाली हैं। सिद्धू ने सोमवार को स्टार स्पोर्ट्स द्वारा 'एक्स' पर शेयर किए गए वीडियो में कहा, ''मुंबई इंडियंस की आदत है कि पहले चार-पांच मैच हारेंगे और फिर लगातार जीतते चले जाएंगे। टूर्नामेंट जीत जाएंगे। यह सबसे बड़ी है। रोहित शर्मा की कप्तानी के समय भी एमआई पहले चार मैच हारी। फिर एकदम से जीतना शुरू कर दिया और टूर्नामेंट जीत गए। एमआई पहले बिल्कुल नीचे और बिल्कुल ऊपर। यह एक्सट्रीम रहती है। बीच में कुछ नहीं। एमआई की यही कहानी है।''

ये भी पढ़ें:मुंबई इंडियंस ने रोका दिल्ली का विजय रथ, करुण नायर की मेहनत पर फिर गया पानी
ये भी पढ़ें:DC vs MI मैच में महिला ने लड़के को जड़े थप्पड़ ही थप्पड़, वीडिया हुआ वायरल

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, ''जीतना एक आदत है। एक बार आप जीतते हो तो एकदम से आत्मविश्वास जाग जाता है। अलख जाग जाती है। सोई हुई शक्तियां भी जागने लगती हैं। विश्वास से जाता है तो सबकुछ ठीक होने लगता है। अगर आपको जीतने की आदत लग जाती है, दो-मैच जीत जाते हैं तो फिर कहानी बदल जाती है। एमआई अब दिल्ली की जीत को भुनाना चाहेगी। डीसी का चार मैचों के बाद विजय रथ रुका है। विजय रथ को रोकना बड़ी बात है। मुझे लगता है कि इस मैच से मुंबई के लिए बहुत ज्यादा पॉजिटिव चीजे हैं क्योंकि जीतना इनके जिंदा रहने की शर्त थी।'' मुंबई को जारी सीजन में अपने सातवें मैच में गुरुवार (17 अप्रैल) को सनराइर्स हैदराबाद से टकराना है।

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, LSG vs DC, आईपीएल 2025 , आईपीएल शेड्यूल , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |